बॉलीवुड का पॉपुलर एक्टर
Kartik Aryan Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने एक समय पर खूब स्ट्रगल किया और अपनी मेहनत और कला से इंडस्ट्री में तगड़ी पहचान बना ली. ऐसे ही एक्टर्स में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है. आज नाम से लेकर पैसे तक कार्तिक के पास किसी चीज की कमी नहीं है. वहीं कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं.
कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं. जिनमें उनकी अदाकारी की तारीफ न केवल दर्शकों ने की बल्कि निर्देशकों ने भी दिल खोलकर की है. ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको अभिनेता के स्ट्रगल के दिनों की कुछ बातें बताने जा रहे हैं.
कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था. आज भले ही कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड के सफल स्टार्स में गिना जाता है और उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए घर से नहीं निकले थे.
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने घरवालों से अपने एक्टर बनने का सपना छिपाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया था. उन्होंने 9वीं मुंबई के कॉलेज से एडमिशन लिया था लेकिन कार्तिक के अंदर एक्टर बनने का जुनून था और यहीं वजह रही की कॉलेज के टाइम पर ही उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी. बस यहीं से कार्तिक आर्यन का स्ट्रग्लिंग पीरियड शुरू हो गया था. अभिनेता ने खुद अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया था.
कार्तिक आर्यन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि आज भले ही उनके पास फिल्मों की भरमार है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें छोटे-मोटे ऑडिशन में भी बार-बार रिजेक्ट कर दिया जाता था. उन्होंने कहा कि जब वह मुंबई में काम की तलाश में आए थे, तब हालात बेहद मुश्किल थे. पैसे की कमी के चलते वह अक्सर नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर करते थे. यही नहीं, उन्होंने स्ट्रगल के दौरान लगभग 12 लोगों के साथ एक ही कमरे में रहकर दिन बिताए.
अपने शुरुआती दिनों में कार्तिक आर्यन ने एक डियोड्रेंट के विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. दरअसल, कार्तिक को ऑडिशन रूम के अंदर जाने का मौका भी नहीं दिया गया. उन्हें बाहर से देखकर ही रिजेक्ट कर दिया गया था. तीन साल तक लगातार रिजेक्शन का सामना करना उनके लिए कठिन था.
लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने सपनों के लिए लगातार कोशिशें करते रहे. उनकी मेहनत रंग लाई जब साल 2011 में उन्हें फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में एक्टिंग का मौका मिला. इस फिल्म में उनके अभिनय ने सभी का ध्यान खींचा और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें ‘फ्रेडी’ और ‘शहजादा’ का नाम शामिल हैं.
कभी पहली फिल्म के लिए 70 हजार रुपये की फीस वसूलने वाले कार्तिक आज इस मुकाम पर हैं कि वो करोड़ों में फीस चार्ज कर रहे हैं. 1 नवंबर को उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस पिक्चर के लिए उन्होंने 40 से 45 करोड़ रुपये की फीस वसूले हैं.
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…