चुनाव

‘हमें घर का नौकर समझते थे…’ सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोले- राजा वहीं बनेगा जो काम करेगा

Maharashtra CM Eknath Shinde on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उन्होंने शिवसेना से इसलिए बगावत की क्योंकि उद्धव ठाकरे ने बाल ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया था. उन्होंने कहा कि उद्धव उन्हें घरेलू नौकर समझने लगे थे. शिंदे ने ये बातें नागपुर के रामटेक में शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही. शिंदे ने कहा कि वे कभी सीएम नहीं बनना चाहते थे लेकिन बाल ठाकरे की विचारधारा से समझौता होते देख उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना लक्ष्य

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे पार्टी के लोगों को दोस्त की तरह मानते थे लेकिन उद्धव ऐसे नहीं थे वो हमें नौकर समझते थे. इस दौरान सीएम ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो महाराष्ट्र के सीएम हैं इसके बावजूद वो पार्टी के एक कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं. उनकी पार्टी में आज की तारीख मे कोई नौकर नहीं है और ना ही कोई मालिक है. सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग कर काम कर रहे हैं. उनकी पार्टी में राजा का बेटा राजा बनेगा ऐसा नहीं है जो कार्यकर्ता काम करेगा वहीं राजा बनेगा.

सीएम शिंदे ने कहा कि पार्टी तब आगे बढ़ती है जब उसके नेता घर बैठने की बजाय कार्यकर्ताओं तक पहुंचते हैं. उन्होनंे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. शिंदे ने इस दौरान महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इसका का कोई एजेंडा नहीं है.

महाराष्ट्र में 5 चरणों में होगी वोटिंग

बता दें कि सीएम शिंदे ने बगावत करते हुए एनडीएम में शामिल होने का फैसला किया था. उन्होंने बगावती विधायकों के सहयोग से सरकार बनाई. उनके इस कदम से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा था. इसके बाद राज्य की सियासत में काफी बवाल मचा था. शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी. एक का नेतृत्व उद्धव गुट कर रहा था जबकि दूसरे का शिंदे गुट. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. यूपी के बाद राज्य लोकसभा में सर्वाधिक सीटों का प्रतिनिधित्व करता है. महाराष्ट्र में 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में 5 सीटों पर वोटिंग होगी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

56 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

56 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago