चुनाव

Maharashtra Election: पवन खेड़ा ने साधा NDA पर निशाना, कहा- देश और दुनिया में इनको ‘खोखे सरकार’ के नाम से जाना जाता है

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हमले भी तेज होते जा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा.

पवन खेड़ा ने कहा कि जिसको पूरा देश, पूरा विश्व खोखे सरकार के नाम से जानने लग गया है, यह वे लोग हैं जो ढाई साल पहले खोखे लेकर आए थे. अब पंद्रह बीस दिन बचे हैं और धोखा देकर जा रहे हैं.

पीएम पर लगाया घोटालों का आरोप

इनके धोखों की लिस्ट बहुत लंबी है. ऊंची आवाज में बार-बार झूठ बोलने की जरूरत प्रधानमंत्री तक को पड़ गई है. ये भी जानते हैं कि इन्होंने कितने धोखे दिए हैं. प्रधानमंत्री एक चुनाव में प्रचार करने आते हैं और कहते हैं कि सिंचाई घोटाला हो गया. दूसरे चुनाव में जिस पर सिंचाई घोटाले का आरोप लगाया उसी को अपने साथ बैठा लेते हैं. तब सिंचाई घोटाला खत्म हो जाता है और फिर उसके साथ मिलकर घोटाले करते हैं.

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शरमा जाएगा

इसलिए इसको खोखेबाज और धोखेबाज सरकार कहा जा रहा है. गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शरमा जाएगा, अगर ढाई साल में 250 घपलों की लिस्ट उनको आप पहुंचा दें तो. इतने कम समय में इतना भ्रष्टाचार किसी सरकार ने नहीं किया, जितना इस खोखेबाज और धोखेबाज सरकार ने किया है.

लंबी है घोटालों की लिस्ट

पवन खेड़ा ने कहा कि घोटालों की लिस्ट लंबी है. पुणे रिंग रोड घोटाला, समृद्धि महामार्ग घोटाला, जलयुक्त शिवार घोटाला, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा में घोटाला, धारावी री डेवलपमेंट घोटाला और एंबुलेंस खरीद में घोटाला हुआ है. ऐसा लगता है महायुति वालों ने सिर्फ एक काम के लिए सरकार बनाई थी कि जितना निवेश किया है उससे 100 गुना ज्यादा लूटकर ले जाना.

सबके साथ धोखा करके जा रहे हैं

वो जो खोखे खर्च किए थे, उससे कहीं 100 किया 200 किया हजार गुना ज्यादा भी अगर हम कहेंगे तो कम ही होगा, इतना वो लोग लूटकर ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नुकसान किसको हुआ. नुकसान महाराष्ट्र के एक एक नौजवान को, एक एक किसान को, एक एक महिला को, एक एक आदिवासी को, एक एक दलित को सबको नुकसान देकर जा रहे हैं, सबके साथ धोखा करके जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- महिला पर विवादित टिप्पणी के चलते संजय राउत के भाई सुनील राउत पर मुकदमा दर्ज

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago