प्रतीकात्मक फोटो.
पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान (North Waziristan) में सुरक्षा बलों के एक वाहन के पास सड़क किनारे लगे बम में विस्फोट (Bomb Blast in Pakistan) होने से कम से कम चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. एक अन्य घटना में, खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत की तिराह घाटी में आतंकियों (Terrorist Attack Pakistan) द्वारा दागा गया मोर्टार सड़क के पास गिरने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई. अभी तक किसी भी ग्रुप ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) क्षेत्र में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों (Law Enforcement Agencies) को निशाना बना रहा है. पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में तालिबान शासन की वापसी के बाद TTP को नया जीवन मिला है.
ये भी पढ़ें: अनुच्छेद-370 पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा और हाथापाई, स्पीकर को बुलाना पड़ गया मार्शल
ग्रुप के शीर्ष कमांडरों को अफगानिस्तान की जेलों से रिहा कर दिया गया. इससे ग्रुप को पाकिस्तान के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर से संगठित होने और पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों पर हमले करने का मौका मिल गया. इस बीच पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने खुफिया जानकारी आधारित अभियान (आईबीओ) चलाए. सशस्त्र बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान के साथ-साथ अन्य पूर्व कबायली क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें दर्जनों आतंकवादी मारे गए.
हालांकि अफगान तालिबान ने शांति वार्ता शुरू करने की बात कह चुका है लेकिन पाकिस्तान ने इसकी किसी भी संभावना से इनकार किया है. इसके बजाय इस्लामाबाद ने काबुल से अपील की है कि वह टीटीपी और उसके सहयोगी समूहों को सेफ ऑपरेटिंग एरिया प्रदान करना बंद कर दे. पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चीन के नागरिकों को भी निशाना बनाया है. चीनी नागरिक चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से संबंधित परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं. बीजिंग ने अपने नागरिकों पर लगातार हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है और पाकिस्तान से देश में काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने की अपील की है.
-भारत एक्सप्रेस
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…