चुनाव

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- Congress के और भी नेता BJP में होंगे शामिल

Maharashtra Assembly Elections: भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि राज्य में महायुति सरकार फिर से सत्ता में आएगी. कांग्रेस के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे. मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा आज देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं.

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दीपावली समारोह में कहा कि चुनाव के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री चुना जाएगा. उन्होंने संकेत दिया कि दीपावली के बाद कांग्रेस के कई शीर्ष नेता भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा, “अगले कुछ दिनों में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे. मुझसे मत पूछिए कि वे कांग्रेस नेता कौन हैं. महायुति गठबंधन सरकार फिर से सत्ता में आएगी. महायुति के पक्ष में सकारात्मकता देखी जा सकती है.”

राज ठाकरे का बयान

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान ‘राज्य में महायुति सरकार बनाएगी’ पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “राज ठाकरे ने जो कहा वह अच्छी बात है. लेकिन आज मैं आपको बताता हूं कि महायुति सरकार अपने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में फिर से सत्ता में आएगी.”

आने वाले दिनों में दिखेगा इसका असर

महायुति के सहयोगियों द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बगावत और क्रॉस फॉर्म पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “नामांकन दाखिल करने का काम 30 अक्टूबर को पूरा हो गया था. कुछ स्थानों पर हमें क्रॉस फॉर्म मिले. इस संबंध में बुधवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर एक बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री, मैं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे शामिल हुए. हमने विद्रोहियों और क्रॉस-फॉर्म के मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की है और हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा.”

सबके लिए तय है कार्य योजना

उन्होंने कहा कि भाजपा के बागी उम्मीदवार 4 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले अपना नामांकन वापस ले लेंगे. कुछ स्थानों पर महायुति के सहयोगियों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामांकन दाखिल किया है. तीनों दलों ने इस मुद्दे से निपटने के लिए एक कार्ययोजना भी तय की है.

4 या 5 नवंबर से शुरू होगा चुनाव प्रचार

देवेंद्र फडणवीस के अनुसार, चुनाव प्रचार 4 या 5 नवंबर से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के नेताओं सहित अन्य शीर्ष केंद्रीय नेता राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

25 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago