उत्तर प्रदेश

“सच्चा राष्ट्रभक्त दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देता है”, जानें CM Yogi ने क्यों कहा- आप लोग बजरंग बली बनिए

अयोध्या में बुधवार को दीपोत्सव का नया विश्व कीर्तिमान रचने के बाद गुरुवार पूर्वाह्न वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहना होगा. अगर ऐसी ताकतों के धोखे में आकर उन्हें मौका दे दिया तो ये फिर वही काम करेंगे, गुंडागर्दी का, अराजकता, दंगा कराने का. ये कहीं ताड़का को भेजेंगे, कहीं खर दूषण को भेजेंगे. कहीं चंड-मुंड को लेकर जाएंगे, अव्यवस्था पैदा करेंगे. बेटी-बहन की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे. कहीं गरीब की जमीन कब्जा करेंगे. कहीं व्यापारी का अपहरण करेंगे. कहीं राह चलते किसी राहगीर को गोली मारेंगे. कहीं पर्व और त्योहार के पहले दंगा भड़काएंगे. यही तो ये लोग करते थे, 2017 के पहले.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसे तत्व जानते हैं कि जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा वह राम नाम सत्य की ओर चला जाएगा. अब कोई जबरन कानून हाथ में लेगा तो उसे मालूम है कि कानून उसको फांसी के फंदे तक लेकर चला जाएगा. कोई राह में किसी बहन-बेटी की इज्ज़त से खिलवाड़ करेगा तो उसे पता है कि यह रास्ता उसे दुर्योधन और दुशासन की गति प्रदान कर देगा. कोई दंगा कराकर पर्व और त्योहारों में खलल डालने का काम करेगा तो उसे भी अंजाम पता है. आज सरकार ने सबको बिना भेदभाव सुरक्षा, सम्मान, विकास और समृद्धि की गारंटी दे रखी है.

सीएम योगी ने अयोध्या में बुधवार को आयोजित भव्य-दिव्य दीपोत्सव की भावपूर्ण चर्चा करते हुए कहा कि राक्षसराज का अंत कर प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष बाद अयोध्या आए तो दीपावली मनाई गई. जब भी दीपोत्सव कार्यक्रम होता है तो उसका प्रतिफल होता है, रामराज्य की स्थापना होती है. रामराज्य वह होता है, जहां शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिलता है. न जाति, न भाषा, न क्षेत्र, न अगड़ा, न पिछड़ा, न छुआछूत का विभेद होता. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं. यही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दस वर्षों से लगातार भाजपा की सरकार कर रही है.

जैसे को तैसा जवाब देना ही पड़ेगा- CM

सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक हैं. सनातन धर्म मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा और जब भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म मजबूत होगा. अगर इनमें से कोई एक भी कमजोर होता है तो मानकर चलिए दोनों कमजोर होते हैं. देश के दुश्मन जब सफल नहीं हो पा रहे हैं तो देश के अंदर विभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. अफवाह पैदा करने का काम कर रहे हैं. गाली-गलौज पर उतर रहे हैं. जैसे को तैसा जवाब देना ही पड़ेगा.

उन्होंने हनुमान जी द्वारा लंका दहन करने के प्रसंग का रोचक अंदाज में उल्लेख करते हुए कहा कि आपलोग बजरंग बली बनिए. आदर्श राष्ट्रभक्त बनिए. एक रामभक्त ही सच्चा राष्ट्रभक्त हो सकता है. सच्चा राष्ट्रभक्त दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देता है. जो देश का दुश्मन है, वह हमारा दुश्मन है. देश का दुश्मन कभी हमारा मित्र नहीं हो सकता. वनटांगियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण था ताकि समाज और देश विरोधी इन्हें भटकाने में सफल न होने पाएं.

उन्होंने कहा कि वह वनटांगियों के आंदोलन में भी सहभागी रहे. सात साल पहले इस वनटांगिया गांव में एक भी पक्का मकान नहीं था. जबकि, आज एक भी कच्चा मकान नहीं है. यहां 770 पक्के मकान बनाए गए हैं, 800 से अधिक लोगों के राशन कार्ड बने हैं, चार हजार लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है. 113 को वृद्धा पेंशन, 66 को निराश्रित पेंशन, 25 को दिव्यांगजन पेंशन और 12 बालिकाओं को सीएम कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किया गया है. हर घर शौचालय है तो गांव में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल भी. एनआरएलएम के तहत यहां 38 महिला समूहों का गठन हुआ है और 882 लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड भी बने हैं. वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव घोषित किया गया ताकि खुशहाली लाई जा सके.

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों में त्योहार तलवार के बीच मनाए जाते थे, अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में शांति, प्रेम और व्यवहार से मनाए जाते हैं. त्रेतायुग में भगवान राम ने निषादराज को गले लगाकर सम्मान दिया था. आज श्रृंगवेरपुर में निषादराज की विशाल मूर्ति बनवाने समेत अनेक कार्यों से वही सम्मान योगी जी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अयोध्या दीपोत्सव: एक साथ बने दो World Records, 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगा उठी रामनगरी

कार्यक्रम में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि वनटांगिया लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हृदय में रहते हैं. मुख्यमंत्री वनटांगिया लोगों से तबसे जुड़े हैं, जब इन वनवासियों को कोई पूछता नहीं था. वास्तव में वनटांगिया लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो ऐसे व्यक्तित्व के साथ दीपावली मनाते हैं जिन्हें देखने के लिए पूरे देश के लोग लालायित रहते हैं.

वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में दीपोत्सव मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने जिले की 74 ग्राम पंचायतों को 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली उपहार भी दिया. उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा 150.35 करोड़ रुपये की लागत से जंगल तिकोनिया नंबर तीन समेत 42 गांवों में उपलब्ध कराई गई पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण किया. साथ ही 32 ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से 34.66 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

11 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

55 minutes ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

2 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago