चुनाव

“मोदी जी अगर चाय बेचते थे तो मैं भी मजदूरी करता था”, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती देता हूं, क्योंकि उन्होंने…

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. इसी कड़ी में आज (5 नवंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हजारीबाग में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के दिए गए कल के बयान पर पलटवार किया. खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस के बारे में झूठ बोल रहे हैं कि कर्नाटक में गारंटियों को पूरा नहीं किया गया.

बीजेपी के विचार सड़े हुए हैं- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, बीजेपी के विचार सड़े हुए हैं. इनका काम झगड़ा लगाने का है. ये लोग ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दे रहे हैं, पर, बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी तुम ही हो. मोदी जी और अमित शाह सिर्फ झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा था कि काला धन लाकर सबकी जेब में 15 लाख डालूंगा. यह किसी को मिला क्या? अमित शाह से एक पत्रकार ने पूछा था तो उन्होंने कह दिया था कि वह चुनावी जुमला था. इसी तरह इन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था. इस हिसाब से 10 साल में 20 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलनी चाहिए थी, पर मिली क्या? किसानों की आमदनी दोगुनी करने से लेकर एमएसपी तक के इनके वादे झूठे निकले.

“क्या वे नींद की गोलियां खाकर सोए थे?”

झारखंड में भाजपा की ओर से उठाए जा रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बताएं कि अगर घुसपैठ हो रही है तो वे दस साल से क्या कर रहे थे? क्या वे नींद की गोलियां खाकर सोए थे? हुकूमत तो उनके हाथ में है. बॉर्डर की सुरक्षा की जिम्मेदारी तो उनकी है. इसके बाद भी जब वे बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं तो वह एक तरह से देश की सेना के जवानों को बदनाम करते हैं.

खड़गे ने कहा कि चंद लोग भूल जाते हैं कि एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण का जो हक मिला, उसका श्रेय देश को आजादी दिलाने वाले गांधी जी, नेहरू जी, पटेल जी और अंबेडकर जी जैसे नेताओं को जाता है, जिन्होंने संविधान बनाया. आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों को इस देश में कुछ मिला है तो कांग्रेस ने जद्दोजहद के साथ लड़कर उन्हें उनका हक दिलाया है. यह राजीव गांधी थे, जिन्होंने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक में आरक्षण दिलाया. मोदी जी अगर चाय बेचते थे तो मैं भी मजदूरी करता था. हमें आगे आने का मौका मिला, जो संविधान ने दिया.

यह भी पढ़ें- Congress ने देश को तो JMM प्रदेश को बांटने की नीति से कर रही है काम, Jharkhand में हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे योगी

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की सरकार पर एयरपोर्ट, सड़क, रेल और पोर्ट बेचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इन्होंने 200 से ज्यादा कंपनियां बेच दी. नेहरू जी ने देश में एचएल, भेल, इसरो जैसे कई उद्यम खड़े किए. मोदी जी बताएं कि क्या उन्होंने कोई भी ऐसा उद्यम खड़ा किया, जहां 20-25 हजार लोगों को रोजगार मिल सके. झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. इस सरकार ने राज्य में पिछड़ों का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने और एससी-एसटी का आरक्षण दो-दो प्रतिशत और बढ़ाने का प्रस्ताव पारित कराकर भेजा था, लेकिन इसपर उनके गवर्नर कुंडली मारकर बैठ गए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…

1 minute ago

‘A Sixth of Humanity’: देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की नजर से स्वतंत्र भारत के विकास की कहानी

देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की पुस्तक 'A Sixth of Humanity' स्वतंत्र भारत की विकास…

6 minutes ago

पुलिस की तारीफ होनी चाहिए! गोलीबारी की घटना पर MVA पर क्यों भड़के नितेश राणे?

Nitesh Rane Target MVA: मुंबई में गोलीबारी महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष पर…

10 minutes ago

ताबड़तोड़ FIR में फंसे अनंत सिंह: संख्या इतनी की मोकामा में बढ़ जाएगी मुश्किल

FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह…

34 minutes ago