देश

सलमान खान को धमकी देने वाले एक और शख्स का मुंबई पुलिस ने लगाया पता

कुछ दिनों पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान (Salman Khan Threatening) को मारने की धमकी वाला एक मैसेज भेजा गया था. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मैसेज की की जांच कर आरोपी का पता लगाया हैै. आरोपी कर्नाटक का बताया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस की एक टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया है.

तो सलमान का भी बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र होगा

ट्रैफिक पुलिस को मिले मैसेज में कहा गया था कि इस संदेश को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और अगर सलमान लॉरेंस के साथ झगड़ा खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें मामले को निपटाने के लिए पांच करोड़ रुपये देने होंगे. संदेश में आगे कहा गया था कि अगर सलमान ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनका भी वही हश्र होगा जो राजनेता बाबा सिद्दीकी का हुआ.

इससे पहले शख्स ने मांगे थे 5 करोड़

तीन सप्ताह में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसमें अलग-अलग लोगों ने बॉलीवुड सुपरस्टार को धमकी देते हुए उनसे ‘सुरक्षा’ के बदले पैसे मांगे हैं. इससे पहले, सलमान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को एनसीआर क्षेत्र (Delhi-NCR) के नोएडा से पकड़ा गया था. उससे पहले, झारखंड के एक व्यक्ति ने सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजे थे. बाद में माफी भी मांगी थी. इससे पहले इस व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई  (Lawrence Bishnoi) गिरोह का सदस्य बताया था और मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी.

बाबा सिद्दीकी की गोली मार की गई हत्या

एनसीपी के अजित पवार गुट में शामिल बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह गोलीबारी उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास स्थित कार्यालय के बाहर हुई थी. सलमान और बाबा सिद्दीकी घनिष्ठ मित्र थे. बाबा उस निर्वाचन क्षेत्र से आते थे, जहां सलमान रहते हैं. बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों को भारत की मनोरंजन राजधानी के हाई प्रोफाइल आयोजनों में से एक माना जाता था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

5 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

27 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

36 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

39 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

48 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

56 minutes ago