चुनाव

“अमीरों का पेट भरने के लिए प्रधानमंत्री बने हैं मोदी”, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- गरीबों की बात नहीं सुनते हैं प्रधानमंत्री

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के जेवर्गी में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा. खड़गे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नहीं बल्कि अमीरों का पेट भरने, देश लूटने में उनकी मदद करने और गरीबों के उत्पीड़न के लिए प्रधानमंत्री बने थे.

मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्गा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं अपने दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे. इस सीट पर सात मई को मतदान होना है। दो बार गुलबर्गा से सांसद रह चुके खड़गे 2019 के आम चुनाव में भाजपा के उमेश जाधव से हार गए थे. यह खड़गे के राजनीतिक करियर में उनकी पहली चुनावी हार थी. इस बार वह अपनी आयु और कांग्रेस में जिम्मेदारियों के चलते चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

“मोदी अमीरों के पेट भरने के लिए PM बने”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मोदी लोगों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने, मोदी अमीरों के पेट भरने, लूट में अमीरों की मदद करने और आरएसएस की बात मानकर गरीबों का शोषण करने के लिए प्रधानमंत्री हैं. उन्हें गरीबों की कोई परवाह नहीं है और वह गरीबों की बात नहीं सुनते.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी दावा किया कि अयोध्या में राममंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस की आलोचना के बाद उन्हें आमंत्रित किया गया है और उन्होंने अब मंदिर में दर्शन किया.

यह भी पढ़ें- “बहुत से लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्नैक्स खाने आते हैं”, कांग्रेस बोली- पप्पू यादव की पार्टी का नहीं हुआ विलय

हमारे खिलाफ नफरत पैदा करने की कोशिश

उन्होंने ने कहा “मुझे नहीं पता कि पीएम मोदी कितनी बार भगवान का नाम लेते हैं. मुझे नहीं पता कि वह घर पर कितने देवी-देवताओं की प्रार्थना करते हैं, लेकिन वह कांग्रेस पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते. वह हर दिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मेरे खिलाफ बोलते हैं और लोगों में हमारे प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश करते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago