आस्था

गुरु का हुआ वृषभ राशि में प्रवेश, 2025 तक बृहस्पति देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान; होंगे ये बड़े फायदे

Jupiter Zodiac Change Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, धार्मिकता, धन, ऐश्वर्य और दांपत्य जीवन का कारक माना गया है. ज्योषीय गणना के अनुसार, गुरु ग्रह का 1 मई 2024 को वृषभ राशि में प्रवेश हुआ है. देवगुरु बृहस्पति इस स्थिति में साल 2025 तक रहेंगे. गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही कुबेर योग का निर्माण हुआ है. ज्योतिष में इस योग को शुभ माना जाता है. ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ और फायदेमंद माना जा रहा है.

वृषभ राशि

इस राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन करना शुभ और फायदेमंद है. इस राशि में गुरु का प्रवेश हुआ है. जिससे कुबेर योग का भी निर्माण हुआ है. ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा. गुरु-गोचर की अवधि में किसी भी नए कार्यों की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.

सिंह राशि

गुरु का राशि परिवर्तन और उससे बनने वाला कुबेर योग सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें विदेश में धन आएगा. बिजनेस को विदेश में भी बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा. इस दौरान दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा लव लाइफ में चल रही मुश्किलों भी हल होंगी. देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आमदनी के कई नए साधन विकसित होंगे. जबक, कुबेर योग के प्रभाव से घर-परिवार में खुशियां रहेंगी.

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन खास है. कुबेर योग का शुभ प्रभाव आर्थिक जीवन पर पड़ेगा. गुरु-गोचर के दौरान तमाम रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में प्रमोशन का योग बनेगा. कार्यस्थल पर कार्यों लेकर अतिरिक्त दायित्व मिल सकता है. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगी. इतना ही नहीं, आकस्मिक धन लाभ का भी योग है.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बनेंगे गजकेसरी समेत 5 खास योग, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

7 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

54 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago