चुनाव

पवन सिंह और मनीष कश्यप दोनों का बीजेपी से मोहभंग, चुनाव से पहले मुलाकात, रंग लाएगी दोस्ती?

Bihar Election 2025-लोकसभा चुनाव में पवन सिंह का बीजेपी से मोहभंग हो गया उसके बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप का, अब दोनों की मुलाकात हुई है तो क्या ये मुलाकात अब रंग लाने वाली है वो भी चुनावी साल में . हम आपको विस्तार से बताते हैं.

आपको बता दें कि बिहार में इस दिनों राजनीतिक हलचल काफी तेज़ है. इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है जिसके लिए सभी पार्टियां नए समीकरण बनाने में जुटी हुई है. इसी दौरान दो चर्चित लोगों की मुलाकात से सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है.

बीजेपी से अलग कोई नई राजनीतिक पिच तैयार करेंगे?

बात भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और यूट्यूब की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके मनीष कश्यप की हो रही है. दोनों की हालिया मुलाकात से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या ये दोनों अब बीजेपी से अलग कोई नई राजनीतिक पिच तैयार करने वाले हैं?

बताते चलें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ लिया है. इसका कारण बना पीएमसीएच में हुए पिटाई कांड के बाद उनका पार्टी से मोहभंग होना. उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और पार्टी नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए. मनीष का आरोप था कि पार्टी ने मुश्किल समय में उनका साथ नहीं दिया. इसके बाद से उनके समर्थकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि वे राजनीति में अपनी अलग पारी शुरू कर सकते हैं. कई लोग उन्हें चुनावी मैदान में उतरते देखना चाहते हैं और मनीष खुद भी इसके संकेत दे चुके हैं.

पवन सिंह की बीजेपी से दूरी पहले से चर्चा में

वहीं दूसरी ओर, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की बीजेपी से दूरी की खबरें पहले से चर्चा में हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आरा सीट से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया. नतीजा ये रहा कि पार्टी के प्रत्याशी आरके सिंह अपनी सीट नहीं बचा पाए. तब से पवन सिंह और बीजेपी के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे. हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक रूप से पार्टी नहीं छोड़ी है, लेकिन हालिया घटनाक्रमों से ये साफ है कि वो अब पहले जैसे सक्रिय नहीं हैं.

इसी बीच लखनऊ में पवन सिंह और मनीष कश्यप की मुलाकात हुई है, जिसको लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं. इस मुलाकात के दौरान मनीष ने पवन सिंह की मां से भी आशीर्वाद लिया, जो एक व्यक्तिगत संबंध को भी बताता है. लेकिन इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि ये दोनों चर्चित चेहरे अब मिलकर बिहार की राजनीति में कोई नई भूमिका निभाने की तैयारी कर सकते हैं.

बिहार की राजनीति में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही

वैसे भी बिहार की राजनीति में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है. खासकर ऐसे चेहरे जो सोशल मीडिया पर प्रभावशाली हैं या जिन्हें जनता ने फिल्म और जनसरोकारों के जरिए पसंद किया है, उनका जनाधार मजबूत होता है. मनीष कश्यप और पवन सिंह दोनों ही युवा हैं और प्रदेश में इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. इनके किसी भी राजनीतिक निर्णय का असर आगामी चुनावों में वोट ट्रेंड पर पड़ सकता है.

अब इस मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि क्या दोनों एक साथ किसी नई राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं या किसी क्षेत्रीय दल को समर्थन दे सकते हैं? क्या ये दोनों मिलकर बिहार चुनाव में एक साझा रणनीति बनाएंगे? हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से दोनों ने बीजेपी से दूरी बनाई है और अब सार्वजनिक रूप से मिलते नजर आ रहे हैं, उससे संभावनाओं के दरवाजे खुले नजर आ रहे हैं.

ऐसे में इतना तो तय है कि बिहार की राजनीति में ये मुलाकात एक संकेत है- बदलाव का, नए समीकरणों का और युवाओं की बढ़ती भूमिका का. आने वाले महीनों में ये साफ तो हो ही जाएगी कि ये मुलाकात सिर्फ एक व्यक्तिगत था या किसी बड़ी राजनीतिक योजना की शरुआत.

ये भी पढ़ें: Gangsters के बीच आई दरार, Goldy Brar ने तोड़ा Lawrence Bishnoi से नाता Video Viral

-भारत एक्सप्रेस

Hari Shankar Kumar

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

40 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

52 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago