चुनाव

बंगाल के रण में मनोज तिवारी की धमाकेदार एंट्री, सुनने के लिए सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़

Manoj Tiwari Roadshow Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) का संग्राम अब अपने सबसे दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. स्टार प्रचारकों की कतार में अब दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और जाने-माने भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी भी बंगाल के चुनावी रण में पूरी ताकत के साथ उतर चुके हैं. कोलकाता के वारानगर विधानसभा क्षेत्र में उनके भव्य रोड शो ने न केवल सियासी पारा गरमा दिया है, बल्कि भारी जनसैलाब ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया है.

सजल घोष के लिए धुआंधार प्रचार

मनोज तिवारी मुख्य रूप से वारानगर विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर प्रत्याशी सजल घोष (Sajal Ghosh) के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. यहां आयोजित एक विशाल और भव्य रोड शो में मनोज तिवारी ने खुली जीप से लोगों का अभिवादन किया और सजल घोष के पक्ष में भारी मतदान करने की पुरजोर अपील की.

रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर खड़े हजारों समर्थकों ने उन पर फूलों की बारिश की. ‘जय श्री राम’ और ‘बीजेपी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. सजल घोष को स्थानीय जनता के बीच एक मजबूत नेता माना जाता है, और मनोज तिवारी के आने से उनके प्रचार अभियान को एक बड़ी धार मिली है.

चांचल विधानसभा में भी दिखाया ‘स्टार पावर’

वारानगर के अलावा मनोज तिवारी ने राज्य के चांचल विधानसभा क्षेत्र में भी सघन चुनाव प्रचार किया. उनके भाषणों और स्टार अपील का जादू स्थानीय लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा था. उन्हें देखने और सुनने के लिए लोगों की जो भारी भीड़ उमड़ रही थी, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बीजेपी इस बार बंगाल में अपनी जमीन को लेकर बेहद आक्रामक और जमीनी रणनीति पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में तहलका संवाद का आयोजन, एआई और फेक न्यूज पर सीएमडी उपेंद्र राय ने दी बड़ी चेतावनी

BJP के लिए अहम हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी का यह रोड शो चुनाव के नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है. कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी और पूर्वांचल के मतदाता (Voters) निवास करते हैं. मनोज तिवारी की सीधी अपील का इन वोटरों पर गहरा असर पड़ सकता है. सजल घोष के लिए उमड़ी इस भारी भीड़ ने टीएमसी (TMC) के खेमे में जरूर हलचल तेज कर दी होगी. अब देखना यह है कि रोड शो में उमड़ा यह भारी जनसैलाब मतदान के दिन बीजेपी के पक्ष में कितने वोटों में तब्दील हो पाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

52 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago