चुनाव

Election 2024: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से मुस्लिमों पर भड़कीं Mayawati, दिया ये बड़ा बयान

Election 2024: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव में जीरो सीट लाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा मुस्लिम समाज बसपा का अंग रहा है. आगे इनको सोच समझकर मौका देंगे.

चुनाव बहुत लंबा खींचा गया- मायावती

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी चुनाव आयोग से शुरू से ही यह मांग करती रही है कि चुनाव बहुत लंबा नहीं खींचना चाहिए, बल्कि आम लोगों के हितों के साथ-साथ, चुनाव ड्यूटी में लगने वाले लाखों सरकारी कर्मचारियों तथा सुरक्षाकर्मियों आदि के व्यापक हित व सुरक्षा आदि को ध्यान में रखते हुए यह चुनाव अधिक से अधिक तीन या चार चरणों में ही कराया जाना चाहिए.

“गर्मी के चलते वोट प्रतिशत प्रभावित हुआ”

मायावती ने कहा कि चुनाव लगभग पूरे समय खासकर जोरदार गर्मी की तपिश से जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के कारण काफी ज्यादा प्रभावित रहा है और वोट प्रतिशत भी काफी प्रभावित हुआ है जो चिंता का प्रमुख कारण बना रहा और यह लगातार मीडिया की सुर्खियों में भी रहा.

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ऐसे में यह उम्मीद की जाती है कि लोकतंत्र और आमजन के व्यापक हित के मद्देनजर, आगे चुनाव कराते समय चुनाव आयोग द्वारा लोगों की इन खास परेशानियों को जरूर ध्यान में रखा जाएगा. इसके अलावा, चुनाव के दौरान देश भर में लगभग पूरे समय महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से त्रस्त लोगों में यह आम चर्चा रही कि अगर चुनाव फ्री एंड फेयर हुआ और ईवीएम में कोई गड़बड़ी आदि नहीं हुई तो फिर चुनाव परिणाम निश्चय ही, खासकर रूलिंग पार्टी के नेताओं के दावों के मुताबिक नहीं होकर, चौंकाने वाला जरूर होगा.

मुस्लिमों को सोच-समझकर मौका देगी पार्टी

मायावती ने अपने एक जारी बयान में कहा कि मुस्लिम समाज बसपा का अंग रहा है. लेकिन पिछले कई चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व देने के बावजूद भी बसपा को ठीक से समझ नहीं पा रहा है. अब आगे सोच समझकर पार्टी इन्हें मौका देगी. ताकि पार्टी को भविष्य में इस बार की तरह भयंकर नुकसान न हो.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव में बसपा का नहीं खुला खाता, उत्तर प्रदेश में भी एक सीट नहीं जीत पाई पार्टी

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव का जो भी नतीजा आया है, वह लोगों के सामने है और उन्हें ही, अब देश के लोकतंत्र, संविधान और देश हित के बारे में सोचना और फैसला करना है कि यह जो चुनाव परिणाम आया है, उसका आगे उन सबके जीवन पर क्या फर्क (असर) पड़ने वाला है और उनका अपना भविष्य कितना शान्त, व सुरक्षित रह पाएगा. इस चुनाव में बसपा का अकेले ही, पार्टी से जुड़े लोगों के बलबूते पर बेहतर रिजल्ट के लिए हर मुमकिन प्रयास किया गया, जिसमें खासकर दलित वर्ग से मेरी खुद की जाति के लोगों ने वोट देकर जो अपनी अहम मिशनरी भूमिका निभाई है, मैं पूरे तहेदिल से उनका आभार जताती हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

32 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago