चुनाव

Lok Sabha Election Result 2024: क्या अमेठी में इसलिए मिली कांग्रेस को जीत…? जानें जनता से क्या कहा था प्रियंका गांधी ने

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. भाजपा नेतृत्व की एनडीए को विपक्षी गठबंधन INDIA ने कांटे की टक्कर देते हुए बड़ी संख्या में सीटें हासिल की और अब 10 साल बाद एक बार फिर से देश में गठबंधन की सरकार बनने की नौबत आ गई है. तो वहीं देश की कई वीआईपी सीटों पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है. उसमें से एक अमेठी की भी सीट है.

बता दें कि इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन पिछले (2019) लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सेंध लगा दी थी और स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज कर ली थी तो वहीं इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. भले ही इस सीट पर गांधी परिवार से कोई नहीं खड़ा हुआ लेकिन फिर भी यहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जीत मिली व स्मृति ईरानी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने करीब डेढ़ लाख से अधिक वोटों से स्मृति को हराया है. इस तरह से अब ये सीट फिर से कांग्रेस के खाते में आ गई है.

ये भी पढ़ें-UP में भाजपा के काम न आया हिंदुत्व का नारा, सपा-कांग्रेस की इस ‘सोशल इंजीनियरिंग’ ने बिगाड़ा पूरा खेल…क्या 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी होगा इसका असर?

किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में किया था प्रचार

तो वहीं अब अमेठी में कांग्रेस की जीत मिलने के बाद भाजपा समर्थकों में सवाल है कि आखिर कैसे अमेठी की सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई? तो वहीं यहां पर कांग्रेस को जीत मिलने के बाद से ही प्रियंका गांधी वाड्रा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अमेठी की जनता को किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में प्रचार करते हुए सम्बोधित करते हुए दिख रही हैं. इस मौके पर वह जनता से कांग्रेस की वापसी का वचन लेते हुए दिखाई दे रही हैं.

प्रियंका ने दिया था ये वचन

प्रियंका गांधी इस वीडियो में कहती दिख रही हैं, ‘आज ये सत्य की लड़ाई है, ये लोकतंत्र की लड़ाई है, ये संविधान की लड़ाई है. ये इस देश की लड़ाई है, ये इस देश की जनता की लड़ाई है. ये अपने लिए नहीं लड़ रहे हो चुनाव, ये किशोरी लाल शर्मा के लिए नहीं लड़ रहे हो चुनाव, ये आप अपनी धरती, देश, अपने लोकतंत्र और अपने संविधान के लिए लड़ रहे हो. मन बनाओ, जिस दिन मन बनाओगे उस दिन कोई नहीं हरा पाएगा.’ इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कहा था कि इस सीट को जीतकर जाऊंगी मैं यहां से. मैं आपके बीच आऊंगी, आपके साथ लडूंगी और अमेठी की इस पवित्र धरती में सही राजनीति, सत्य की राजनीति लाने के लिए लडूंगी और कोई हमें हरा नहीं पाएगा. ये मैं आपको वचन दे रही हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

40 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

54 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago