चुनाव

इस तारीख को तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी! आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर शपथ ले सकते हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक आज यानी बुधवार को भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बैठक होने वाली है. इसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिल सकते हैं और उनको सरकार गठन का समर्थन पत्र सौंप सकते हैं.

बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में की गई है. इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई है. मालूम हो कि मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो जाएगा. बता दें कि लोकसभा को भंग करने की शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है, लेकिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्रीय कैबिनेट की सलाह से ही लोकसभा को भंग किया जा सकता है. अब चूंकि कैबिनेट ने लोकसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी है तो राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही 17वीं लोकसभा भंग हो जाएगी.

7 जून को होगी एनडीए सांसदों की बैठक

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 7 जून यानी शुक्रवार को एनडीए सांसदों की बैठक संसद भवन में दोपहर करीब 2.30 बजे होगी. इसके दूसरे दिन यानी 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इस कार्यक्रम का समय शाम 7 से 8 बजे के बीच हो सकता है. बता दे कि 7 जून को होने वाली बैठक में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और विभिन्न पार्टी के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें-चुनाव में एक-दूसरे को जमकर सुनाई खरी-खोटी, जीत के बाद उमड़ा प्यार, कल्पना सोरेन ने BJP सांसद को लगाया गले, तस्वीर बनी चर्चा का विषय

जानें किसे मिली कितनी सीटें?

बता दें कि कल सामने आए चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं. तो वहीं तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने 16, जेडीयू ने 12, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 7 और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीटें जीती हैं. बताया जा रहा है कि यही राजनीतिक दल किंग मेकर की भूमिका में होंगे.

जेडीयू और टीडीपी ने कही है ये बात

मीडिया सूत्रों की मानें तो सरकार बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने भी टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क किया है. फिलहाल जेडीयू और टीडीपी ने ये बात स्पष्ट कर दी है कि वो एनडीए के साथ है. इसको लेकर चंद्रबाबू नायडू का बयान भी सामने आ चुका है. उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कहा, ”आप चिंता मत करिए. आप न्यूज़ चाहते हैं. मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं, लेकिन मैं एनडीए में ही रहूंगा. मैं एनडीए की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं.”

बदली-बदली होगी नई सरकार की सूरत

बता दें कि इस बार के चुनाव में भाजपा 2014 के बाद पहली बार बहुमत के जादुई आंकड़े 272 को पार नहीं कर सकी है. ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए अब एनडीए में शामिल अन्य राजनीतिक दलों के सहारे रहना पड़ रहा है. इस पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार नई सरकार की सूरत बदली-बदली दिखेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

40 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

54 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago