चुनाव

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है. उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का ये चुनाव सामान्य नहीं है. ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है. ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है और इसका पहला व सबसे बड़ा कदम निर्मम सरकार की विदाई का होगा. इस दौरान, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंता को याद करते हुए राज्य की जनता को 6 गारंटी दीं.

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गुलामी के कालखंड में सतीश चंद्र सामंता ने अंग्रेजों की सत्ता हिला दी थी. आज इसी धरती से मैं पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं. पहली गारंटी-भाजपा सरकार बंगाल में भय की जगह भरोसा कायम करेगी और कानून पर भरोसा लौटाएगी. दूसरी गारंटी- भाजपा सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा. तीसरी गारंटी- हर घोटाले, बेटियों के साथ हुए हर अन्याय और हर रेप केस की फाइल खुलेगी.”

उन्होंने अपनी चौथी गारंटी में कहा कि टीएमसी के राज में भी जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी. मंत्री हो या संतरी, कानून सबका हिसाब करेगा. टीएमसी का कोई गुंडा कानून से बचने वाला नहीं है. हम टीएमसी को जनता का पैसा नहीं खाने देंगे.

बंगाल की जनता को 5वीं गारंटी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जो शरणार्थी हैं, उन्हें संविधान के तहत हर हक मिलेगा, लेकिन घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा. उन्हें भारत में नहीं रहने दिया जाएगा.” अपनी छठी गारंटी में उन्होंने कहा, “बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों और सभी शिक्षकों व अन्य सेवाओं में जुटे कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार बनते ही 7वां वेतन आयोग लागू कराया जाएगा.”

पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन्हीं गारंटियों को ध्यान में रखते हुए 23 अप्रैल को भारी मतदान करना है. हर बूथ पर भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमारा सिद्धांत और मंत्र है ‘सबका साथ-सबका विकास’. हम इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं. लेकिन बंगाल में एक और वादा करता हूं कि सबका साथ-सबका विकास और बंगाल में लुटेरों का हिसाब होगा.”

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को पराजित करने का फैसला कर लिया है. भाजपा की विजय, इस उत्साह और उमंग में दिखाई पड़ती है. ये परिवर्तन की आंधी है. ये ​टीएमसी की निर्मम सरकार के जाने का ऐलान है.

तृणमूल कांग्रेस के पापों का घड़ा अब भर चुका, 4 मई के बाद बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा: पीएम मोदी

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

43 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago