चुनाव

“कांग्रेस मोदी के खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है”, PM Modi बोले- Congress के इरादे भयानक और साजिशें खतरनाक हैं

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश इतिहास के एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है और लोगों को यह तय करना होगा कि देश वोट जिहाद से चलेगा या राम राज्य से. मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उसकी मंशा बहुत खतरनाक है और वह मोदी के खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है. उन्होंने कहा, “भारत इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है; आपको यह तय करना होगा कि देश वोट जिहाद से चलेगा या राम राज्य से.”

सपा नेता ने किया था वोट जिहाद का आह्वान

बता दें कि एक सप्ताह पहले एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी, समाजवादी पार्टी की नेता मारिया आलम ने उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार नवल किशोर शाक्य के पक्ष में “वोट जिहाद” का आह्वान किया था. सपा कांग्रेस की सहयोगी है और विपक्षी इंडिया अलायंस गुट का एक प्रमुख घटक है.

“इंडी गठबंधन को जनता की चिंता नहीं”

पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष के इंडी गठबंधन के सहयोगियों को जनता के भाग्य की चिंता नहीं है. वे अपने परिवार को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.” उन्होंने जानना चाहा कि क्या लोकतंत्र में वोट जिहाद जैसी अवधारणा स्वीकार्य है.

“मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की घोषणा हो रही”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पाकिस्तान में आतंकवादी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं और इधर, कांग्रेस के लोगों ने भी मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि एक विशेष धर्म के लोगों को मोदी के खिलाफ एकजुट होकर वोट करने के लिए कहा जा रहा है. कल्पना कीजिए कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है.”

यह भी पढ़ें- …तो इसलिए पीएम मोदी ने दिया 400 पार का नारा, प्रधानमंत्री ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

उन्होंने भीड़ से पूछा, “क्या आप वोट जिहाद की अवधारणा को स्वीकार करते हैं? क्या यह चीज लोकतंत्र में काम कर सकती है? क्या भारतीय संविधान इसकी इजाजत देता है?” प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इरादे भयानक हैं और उसकी साजिशें खतरनाक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

25 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

25 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

26 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

36 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

36 minutes ago