चुनाव

मुस्लिम आरक्षण मामले में लालू का आया ताजा बयान, वोटिंग खत्म होते ही कही ये बात, पल्लवी पटेल ने दिया ऐसा रिएक्शन

Lok Sabha Elections 2024: धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के सामने आए ताजा बयान के बाद सियासत गरम हो गई है. बता दें कि कल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग थी. इसके बाद ही लालू यादव का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आरक्षण का आधार धर्म हो ही नहीं सकता. आरक्षण का आधार तो सामाजिक है. इसके बाद यूपी में पीडीएम (पिछड़ा, दलित, मुस्लिम) के मुद्दों पर हर वक्त चर्चा करने वाली पल्लवी पटेल ने ऐसा रिएक्शन दिया है कि उनकी भी चर्चा हो रही है.

बता दें कि कल यानी मंगलवार को तीसरे चरण में देश के 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोट डाले गए थे जिसमें बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई थी. इसमें कुछ सीटें मुस्लिम बहुल थीं. फिलहाल लालू के ताजा बयान को लेकर राजनीति में चर्चा हो रही है कि मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए लालू यादव ने पहले धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देने का समर्थन किया था लेकिन वोटिंग होते ही वह अपने बयान से पलट गए हैं.

ये भी पढ़ें-हनुमान जी की जमीन है और मैं उनका मित्र हूं…कोर्ट ने शख्स पर लगा दिया एक लाख का जुर्माना, जानें क्या है मामला?

जानें क्या कहा लालू यादव ने

बता दें कि लालू यादव के मुस्लिम आरक्षण वाले बयान को लेकर भाजपा लगातार उन पर जुबानी हमला कर रही है. तो वहीं लालू ने कहा है कि मंडल कमीशन हमने लागू किया था न…मंडल कमीशन में सैकड़ों जातियां हैं, जो सामाजिक आधार है, धर्म आधार नहीं है. मंडल कमीशन रिजर्वेशन को नरेंद्र मोदी खत्म करना चाहते हैं. इसलिए तरह-तरह की बात बना रहे हैं. लालू यादव ने ये भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने तो संविधान समीक्षा आयोग बना दिया था जिसे कि संविधान को ये लोग बदल दें. अपने ताजा बयान में लालू यादव ने कहा है कि धर्म आधार पर आरक्षण हो ही नहीं सकता. आरक्षण का आधार सामाजिक आधार होता है. हम लागू किए हैं, हम जानते हैं.

लालू ने लिया यू-टर्न

गौरतलब है कि राजद प्रमुख ने पहले धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने की वकालत की थी और कहा था कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए. इसके बाद भाजपा ने लगातार उनके ऊपर हमला बोल दिया लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यूटर्न लेते हुए एक्स पर बयान जारी कर सफाई दी और कहा कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है. उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन हमने लागू करवाया है. मंडल कमीशन में 3500 से अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिलता है जिसमें अन्य धर्मों की भी सैंकड़ों जातियों को आरक्षण मिलता है.

पल्लवी पटेल ने काट ली कन्नी

वहीं अब लालू के ताजा बयान पर यूपी में भी सियासत तेज हो गई है. पल्लवी पटेल उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है और हर मोर्चे पर पिछड़ा, दलित और मुस्लिमों की बात कर रही हैं. लालू के बयान पर उन्होंने कहा है कि वो पिछड़े, दलितों और मुस्लिमों को अधिकार दिए जाने बात करती है. उनसे जब लालू प्रसाद यादव के मुस्लिम आरक्षण के लिए दिए ताजा बयान के बारे में पूछा गया तो वह इसके लिए जवाब देने से कन्नी काटते दिखाई दीं. मंगलवार को वह मिर्ज़ापुर पहुंची थीं जहां उन्होंने अपना दल कमेरावादी के उम्मीदवार दौलत सिंह के समर्थन में वोट मांगे. इस दौरान जब मीडिया ने उनसे लालू के बयान पर रिएक्शन मांगा तो उन्होंने चुपचाप सिर हिला दिया और कोई जवाब नहीं दिया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

32 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago