देश

Delhi Liquor Policy: हाईकोर्ट ने Manish Sisodia की जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए CBI और ED को 4 दिन का समय दिया

Delhi Liquor Scam Case: कथित शराब नीति घोटाला से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी को 4 दिन का और अतिरिक्त समय दे दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए बुधवार (8 मई) को दिल्ली हाईकोर्ट से कुछ और समय मांगा था.

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से एक हफ्ते का वक्त मांगा. हालांकि, सिसोदिया के वकील विवेक जैन ने अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि वह न्यायिक हिरासत में हैं और बताया कि ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया था कि मुकदमा छह महीने में पूरा हो जाएगा.

अदालत अब 13 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने अदालत से कहा कि इस मामले में सह-आरोप-पत्र दाखिल करना है. मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

अदालत ने न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी

बीते 7 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत भी 15 मई तक के लिए बढ़ा दी. अदालत ने सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई है.

इसके अलावा अदालत ने शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी थी. मामले की एक अन्य आरोपी तेलंगाना की एमएलसी के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ा दी, जबकि भ्रष्टाचार से संबंधित मामले में उन्हें 20 मई तक के लिए जेल भेज दिया था.

निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए

सिसोदिया ने निचली अदालत के 30 अप्रैल के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्हें क्रमश: ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था. निचली अदालत ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि आरोपी फालतू आवेदन दायर करके उत्पाद शुल्क नीति मामले के मुकदमे में देरी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: “कांग्रेस मोदी के खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है”, PM Modi बोले- Congress के इरादे भयानक और साजिशें खतरनाक हैं

शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार

यह मामला दिल्ली सरकार की 2021-22 की शराब नीति बनाने और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है. इस नीति को रद्द कर दिया गया है. ईडी का मामला है कि कुछ निजी कंपनियों को थोक व्यापार में 12 प्रतिशत का लाभ देने की साजिश के तहत उत्पाद शुल्क नीति लागू की गई थी, हालांकि मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठकों के मिनटों में ऐसी शर्त का उल्लेख नहीं किया गया था.

केंद्रीय एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि थोक विक्रेताओं को असाधारण लाभ मार्जिन देने के लिए विजय नायर और साउथ ग्रुप के साथ अन्य व्यक्तियों द्वारा एक साजिश रची गई थी. एजेंसी के मुताबिक, नायर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की ओर से काम कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

56 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago