पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण (29 अप्रैल) के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा. प्रचार के इस आखिरी दिन सियासत अपने चरम पर है. एक तरफ जहां सभी प्रमुख दलों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से ठीक पहले चुनाव आयोग और NIA की संयुक्त छापेमारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.
आज सुबह 11:45 बजे पीएम मोदी बैरकपुर (जगतदल के जिलेपी मठ) में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करने वाले हैं. लेकिन इस रैली से पहले ही चुनाव आयोग और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमें जगद्दल और बैरकपुर में भारी पुलिस बल व BSF जवानों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं. यह कार्रवाई आईपीएस त्रिलोक, चक्रेश मिश्रा और राहुल साहुपवाड़ी की देखरेख में की जा रही है.
दरअसल, 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कच्चे (देसी) बम बनाने वालों के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसी कड़ी में नॉर्थ काशीपुर के मझेरहाट इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर खाली मकान से संदिग्ध सामान और भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया है. वहीं, रविवार को NIA ने दक्षिण 24 परगना के विजयगंज बाजार विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों को तुरंत बम निष्क्रिय करने की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें: अंधविश्वास में तालिबानी सजा: दुकान पर बैठी महिला पर टूटा भीड़ का कहर, शक में लाठी-डंडों से किया लहूलुहान
चुनाव आयोग ने रविवार को ही कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिला पुलिस के साथ समन्वय बैठक कर सख्त हिदायत दे दी है. आयोग ने साफ कहा है कि अगर मतदान के दिन मतदाताओं को डराने-धमकाने या बम विस्फोट की कोई भी घटना होती है, तो इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी (SHO) और इंस्पेक्टर-इन-चार्ज को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा. बता दें कि दूसरे चरण में उत्तर और दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया सहित आठ जिलों में वोटिंग होनी है. इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 93.19% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था और चुनाव के अंतिम नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…