Urdu Conclave 2026

बंगाल में आज ‘सुपर क्लाइमेक्स’: बैरकपुर में पीएम मोदी की रैली, सुबह से एक्शन में NIA-चुनाव आयोग

बंगाल चुनाव के आखिरी दिन सबसे बड़ा ‘खेला’ होने जा रहा है. बैरकपुर में पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले चुनाव आयोग और NIA की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. देसी बमों और विस्फोटकों के खिलाफ इस महा-एक्शन ने 29 अप्रैल की वोटिंग से पहले माहौल को बेहद गर्म कर दिया है.

PM Modi Varanasi Visit Massive Cleanliness Drive in Kashi 250 Ton Extra Waste Removed

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण (29 अप्रैल) के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा. प्रचार के इस आखिरी दिन सियासत अपने चरम पर है. एक तरफ जहां सभी प्रमुख दलों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से ठीक पहले चुनाव आयोग और NIA की संयुक्त छापेमारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

बैरकपुर और जगद्दल में छापेमारी

आज सुबह 11:45 बजे पीएम मोदी बैरकपुर (जगतदल के जिलेपी मठ) में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित करने वाले हैं. लेकिन इस रैली से पहले ही चुनाव आयोग और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमें जगद्दल और बैरकपुर में भारी पुलिस बल व BSF जवानों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं. यह कार्रवाई आईपीएस त्रिलोक, चक्रेश मिश्रा और राहुल साहुपवाड़ी की देखरेख में की जा रही है.

कच्चे बमों के खिलाफ सख्त ‘ऑपरेशन’

दरअसल, 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने कच्चे (देसी) बम बनाने वालों के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसी कड़ी में नॉर्थ काशीपुर के मझेरहाट इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर खाली मकान से संदिग्ध सामान और भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया है. वहीं, रविवार को NIA ने दक्षिण 24 परगना के विजयगंज बाजार विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों को तुरंत बम निष्क्रिय करने की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है.

दिग्गजों का धुआंधार प्रचार

  • बीजेपी: पीएम मोदी की जनसभा के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो बड़े रोड शो करेंगे (पहला बेहाला थाना से मंटन तक और दूसरा हुगली के चंदननगर में).
  • टीएमसी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जादवपुर के सुकांत सेतु से मार्च करेंगी और अपनी सीट भवानीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी. वहीं, अभिषेक बनर्जी राणाघाट, हुगली, आरामबाग और महेशतला में रैलियां करेंगे.

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास में तालिबानी सजा: दुकान पर बैठी महिला पर टूटा भीड़ का कहर, शक में लाठी-डंडों से किया लहूलुहान

चुनाव आयोग ने रविवार को ही कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिला पुलिस के साथ समन्वय बैठक कर सख्त हिदायत दे दी है. आयोग ने साफ कहा है कि अगर मतदान के दिन मतदाताओं को डराने-धमकाने या बम विस्फोट की कोई भी घटना होती है, तो इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी (SHO) और इंस्पेक्टर-इन-चार्ज को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा. बता दें कि दूसरे चरण में उत्तर और दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया सहित आठ जिलों में वोटिंग होनी है. इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 93.19% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था और चुनाव के अंतिम नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read