चुनाव

Lok Sabha Election-2024: छठे चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की ये अपील, विदेश मंत्री ने डाला वोट, Video

Lok Sabha Elections 6th Phase: आज लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों के लिए लोगों ने वोट डालना शुरू कर दिया है. इसी बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जनता से अपील की है कि अधिक संख्या में मतदान केंद्र जाकर लोग वोटिंग करें.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं. एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है. माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.”

बड़े निर्णय का समय है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला है और कहा, “हमने अभी वोट किया है. हम चाहते हैं कि भारी संख्या में आज मतदान हो क्योंकि यह देश के लिए एक बहुत बड़े निर्णय का समय है.”

 

राजौरी में डाले जा रहे हैं वोट

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है. मॉडल बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल, मतदान केंद्र-45 और 46 में मतदान करने के लिए जनता की भीड़ उमड़ी है. इस दौरान भारी सुरक्षाबल मदतान केंद्र पर तैनात है.

पूर्व क्रिकेटर ने डाला वोट

दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर से अपना मतदान किया है.

दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार ने किया ये दावा

पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा अपना वोट डालने शाहदरा पुलिस स्टेशन के पास गांधी मेमोरियल स्कूल पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “इस बार का मुद्दा 2047 में भारत को विकसित देखना है, इस बार का मुद्दा भारत की सीमाओं को सुरक्षित देखने का है, इस बार का मुद्दा भ्रष्टाचारियों का नाश करने का है इसलिए इस बार का मुद्दा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है. NDA 400 पार करेगी. कांग्रेस का अपनी 44 सीटें बचा पाना मुश्किल लग रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

14 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

19 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

26 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago