चुनाव

Lok Sabha Election: छठे चरण में शाम 5 बजे तक 58 लोकसभा सीटों पर लगभग 58 प्रतिशत मतदान, जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग

India General Election 6th phase Voting Today: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा और जम्मू एवं कश्मीर सहित देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए.

शाम 5 बजे तक इन सभी लोकसभा सीटों पर 58 प्रतिशत के लगभग (57.70 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 77.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

वहीं, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है, जहां इस बार शाम 5 बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदाता अपने घरों से निकलकर वोट कर चुके हैं. इस सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था.

अन्य राज्यों की बात करें तो, शाम 5 बजे तक झारखंड में 61.41, ओडिशा में 59.60, हरियाणा में 55.93, बिहार में 52.24, दिल्ली में 53.73 और उत्तर प्रदेश में 52.02 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

दिल्ली की सभी 7 सीटों की बात करें तो शाम 5 बजे तक उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट पर 57.97, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 53.17, पूर्वी दिल्ली में 53.69, पश्चिम दिल्ली में 54.15, दक्षिण दिल्ली में 51.84, नई दिल्ली में 50.44 और चांदनी चौक में 53.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

भाजपा के लिहाज से छठे चरण का यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन 58 लोकसभा सीटों में से 2019 के चुनाव में भाजपा को अकेले 40 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सपा को हराकर आजमगढ़ लोकसभा सीट भी छीन ली, जिसके बाद 41 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया.

एनडीए गठबंधन के घटक दलों की बात करें तो जेडीयू के पास 3 और एलजेपी एवं आजसू के पास इनमें से 1-1 सीट है, यानी इन 58 लोकसभा सीटों में 46 पर एनडीए के सांसद हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम यानी 7वें चरण के तहत बची हुई 57 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होना है. इससे पहले पांच चरणों के मतदान के दौरान देश के 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 428 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. मतगणना 4 जून को होनी है.

इसके अलावा बसपा 4, BJD 4, सपा 1, TMC 3 सीटें जीती थीं. कांग्रेस और AAP अपना खाता भी नहीं खोल सकी थीं.

आज छठे चरण में 3 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं. 3 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस पर यहां पढ़िए वोटिंग से जुड़े लाइव अपडेट्स-

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago