चुनाव

“रविवार हिंदुओं से नहीं, ईसाई समाज से जुड़ा हुआ है”, पीएम मोदी बोले- झारखंड से लव जिहाद की हुई शुरुआत

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए पूरे देश में सभी पार्टियां धुआंधार चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (28 मई) को झारखंड के दुमका में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर हमला बोला.

रविवार ईसाई समाज से जुड़ा हुआ है: PM

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में रविवार को छुट्टी होती है, लेकिन ये रविवार हिंदुओं से जुड़ा नहीं है. ये ईसाई समाज से जुड़ा है. जब भारत पर अंग्रेज शासन करते थे, तब ईसाई समाज रविवार को छुट्टी मनाता था. तभी से ये पंरपरा शुरू हुई थी. 200-300 साल से ये परंपरा चली आ रही है.’

उन्होंने कहा, ‘अब झारखंड की सरकार ने एक जिले में रविवार की छुट्टी पर ताला लगा दिया है. फरमान जारी कर दिया कि अब शुक्रवार को छुट्टी होगी. ये लोग पहले हिंदुओं से झगड़ा करते थे, अब ईसाइयों से भी झगड़ा करने लगे हैं. रविवार की छुट्टी को खत्म करना इन लोगों की सांप्रदायिक राजनीति का खतरनाक उदाहरण है, लेकिन मोदी इनके नफरत भरे प्रोपेगेंडा को फेल करके रहेगा.’


यह भी पढ़ें- दुमका से भ्रष्टाचारियों को पीएम मोदी की चेतावनी, 4 जून के बाद तेज होगी कार्रवाई, कांग्रेस-जेएमएम पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री


झारखंड से लव जिहाद की शुरुआत हुई- PM

इस दौरान पीएम मोदी ने लव जिहाद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लव जिहाद शब्द सबसे पहले झारखंड में आया था. झारखंड वो राज्य है, जहां से लव जिहाद की शुरुआत हुई थी. इसकी जानकारी मुझे मेरे एक साथी ने दी है.

पीएम मोदी ने घोटालों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने झारखंड में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि अकेले साहिबगंज जिले में एक हजार करोड़ का खनन घोटाला हुआ. JMM वालों ने यहां के आदिवासियों, गरीबों और सेना तक की जमीन लूटी. बेशर्मी ऐसी कि जमीन लूटने के लिए इन्होंने अपने माता-पिता का नाम तक बदल लिया. हमने गरीबों के लिए राशन भेजा, उसे भी JMM वालों ने लूटकर काला बाजार में बेच दिया. जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना का पैसा लूट लिया. जनता को ऐसे लोगों से झारखंड को मुक्ति दिलानी ही होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

49 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago