देश

Bangladesh MP Murder Case: अनवारुल अजीम की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटे दोनों देश, फ्लैट के सीवेज से मिले मांस के टुकड़े, होगा DNA टेस्ट

Bangladesh MP Murder Case: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए दोनों देश (भारत और बांग्लादेश) जुटे हुए हैं. हत्या की जांच के लिए कोलकाता पुलिस के साथ ही बांग्लादेशी जासूसी विभाग भी जुटा हुआ है. जासूसी विभाग के प्रमुख हारुन-उर-रशीद ने मीडिया को बताया कि जिस फ्लैट में सांसद की हत्या हुई थी, उसी के सीवेज लाइन और सेप्टिक टैंक को खुलवाया गया है, जिसमें मांस के टुकड़े मिले हैं.

अनवारुल तीन बार अवामी लीग से सांसद रहे थे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हारुन-उर-रशीद ने बताया, ‘हमने पश्चिम बंगाल CID की मदद से उस डुप्लेक्स फ्लैट (हत्या की जगह) की सीवेज लाइन और सेप्टिक टैंक खुलवाया है, वहां हमें मांस के टुकड़े मिले हैं. इसे फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट के बाद ही हम बता सकते हैं कि यह किसके शरीर के टुकड़े हैं.’

नृशंस और बर्बर हत्या

हारुन-उर-रशीद रविवार (26 मई) दोपहर को पुलिस टीम के साथ कोलकाता पहुंचे और अनवारुल अजीम की हत्या को ‘नृशंस और बर्बर’ बताया था. उन्होंने कहा था कि उन्होंने ऐसी जघन्य योजनाबद्ध हत्या पहले कभी नहीं देखी.

उन्होंने कहा कि हत्या मामले में मुख्य आरोपी की पहचान अख्तरुज्जमां के रूप में हुई है और उन्हें संदेह है कि वह संभवत: काठमांडू से दुबई के रास्ते अमेरिका भाग गया होगा. बांग्लादेश के सांसद की हत्या से संबंधित रोंगटे खड़े कर देने वाले विवरण सामने आए हैं, जो कोलकाता पहुंचने के एक दिन बाद 13 मई से लापता हो गए थे.

पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच विभाग (CID) ने कहा कि मामले के आरोपियों में से एक, मुंबई के एक कसाई ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने बांग्लादेशी सांसद के शरीर से सारी खाल उतार ली थी, उन्हें काट दिया था और उनकी पहचान मिटाने के लिए कटे हुए हिस्सों को बारीक कर दिया था. बांग्लादेशी सांसद की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.


ये भी पढ़ें: MP News: छिंदवाड़ा में मां-पत्नी सहित 8 लोगों की सामूहिक हत्या करने के बाद आरोपी ने भी लगाई फांसी, 21 मई को ही हुई थी शादी, गांव में मचा कोहराम


मिले 3.5 किलो मांस के टुकड़े

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सेप्टिक टैंक से करीब 3.5 किलो मांस के टुकड़े मिले हैं. इसी के साथ ही कुछ बाल भी बरामद किया गया है. सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी सांसद की जिस फ्लैट में हत्या की गई, उसे लेकर पुलिस को संदेह था कि खून को शौचालय के जरिये ही बहाया गया होगा. यही वजह रही कि एक टीम को नाली के पाइप और सेप्टिक टैंक की जांच में लगाया गया है.

शव के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंके गए थे

बता दें कि हाल ही में इलाज करवाने के लिए भारत पहुंचे बांग्लादेशी सासंद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई थी. इसके बाद उनके शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर पैकेट में भरकर फेंक दिए गए थे.

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बताया था कि भारत में लापता हुए अनवारुल अजीम अनार की 22 मई को कोलकाता में हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया था कि सांसद के शरीर के करीब 80 टुकड़े किए गए थे और फिर उसे न्यू टाउन के आसपास एक नहर सहित कई इलाकों में फेंके गए. फिलहाल कोलकाता पुलिस इन टुकड़ों की तलाश करने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

1 minute ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

43 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago