जायरा वसीम के पिता का हुआ निधन
Zaira Wasim Father Passed Away: आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फेम जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, जायरा वसीम के पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है. दंगल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लोगों को अपने पिता के निधन होने की जानकारी दी है. साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से कहा है कि दुआओं में उनके पिता को याद करें.
जायरा वसीम ने अपने पिता के निधन का पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की है. साथ ही उन्हें किस भी कर रही है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है-“मेरे पिता जाहिद वसीम अब इस दुनिया में नहीं रहे उनका निधन हो गया है. उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि प्लीज उनके लिए दुआ करें और अल्लाह से बोले की वहां उनकी रक्षा करें. उन्होंने आगे कहा कि अल्लाह कब्र में उनके लिए आसानी पैदा करें और दुखों से बचाए. जायरा वसीम ने दुआ की है कि उनके पिता जाहिद वसीम को जन्नत नसीब हो.
जायरा वसीम ने मंगलवार रात ये पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता के लिए दुआएं मांगी थी. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस भी शोक जता रहे हैं. हर कोई उन्हें इस दुख को सहन करने के लिए हिम्मत देने की सलाह दे रहे हैं. जायरा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ‘अल्लाह आपको और आपके परिवार को इस दुख से निपटने के लिए हिम्मत दें’, वहीं दूसरे ने कहा- ‘आपके पिता की आत्मा को शांति मिले’. इस दुख की घड़ी में हर कोई जायरा वसीम को हिम्मत देता हुआ नजर आ रहा है.
आमिर खान की ‘दंगल’ फिल्म में जायरा वसीम ने अपनी एक्टिंग की वजह से फैंस से खूब वाहवाही बटोरी थी. बता दें कि जायरा वसीम को फिल्म ‘दंगल’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इस फिल्म के बाद जायरा वसीम ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में काम किया था. जायरा वसीम को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था.
बता दें कि जायरा वसीम ने कुछ साल पहले फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान कर दिया था. उनकी आखिरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की ‘द स्काई इज पिंक’ थी. इस फिल्म में उन्होंने भारत की यंग मोटिवेशनल स्पीकर रहीं आयशा चौधरी का रोल निभाया था.हालांकि, धार्मिक रास्ते पर चलने के लिए जायरा ने ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…