चुनाव

Odisha: केंद्रपाड़ा की रैली में पीएम मोदी का फिर दिखा अलग अंदाज, घुटनों के बल बैठकर छुए महिला के पैर

PM Modi touched the feet of Kamla Moharana: लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. 7वें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (29 मई) को ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर एक अलग नजारा दिखाई दिया. मंच पर पीएम मोदी कुछ महिलाओं से मुलाकात कर रहे थे, तभी एक महिला उनके पैर छूने लगी. इस पर पीएम ने भी घुटनों के बल बैठकर महिला के पैर छुए, जिसे देखकर हर कोई अवाक रह गया.

कमला मोहराना की तारीफ

बता दें कि केंद्रपाड़ा शहर के बाहरी इलाके बरुआ में चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कमला मोहराना के पैर छुए. कमला अपशिष्ट पदार्थों से सजावटी सामान बनाती हैं. इससे पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कमला के काम की तारीफ की थी. कमला पीएम को अपशिष्ट पदार्थों से बनी एक राखी भी बनाकर भेज चुकी हैं.


यह भी पढ़ें- PM Modi Letter: जानें वाराणसी के इन 31,358 वोटर्स को क्यों दी जा रही है पीएम मोदी की चिट्ठी और क्या लिखी गई है बात?


वेस्ट पदार्थों से बनाती हैं सजावटी सामान

कमला एक गृहिणी हैं. वह वेस्ट पदार्थों से टोकरियां, कलम रखने का स्टैंड, मोबाइल फोन स्टैंड, फूल के बर्तन, हाथ के पंखे, दीवार के लिए हैंगिंग और अन्य सजावटी सामान पिछले आठ वर्षों से बना रही हैं. पीएम मोदी की मन की बात का 98वें एपिसोड ‘कचरे से कंचन’ (वेस्ट टू वेल्थ) पर केंद्रित था, जिसमें पीएम ने कमला मोहराना के योगदान का जिक्र किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago