Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Letter: जानें वाराणसी के इन 31,358 वोटर्स को क्यों दी जा रही है पीएम मोदी की चिट्ठी और क्या लिखी गई है बात?

Varanasi Lok Sabha Election 2024: लेटर में पीएम मोदी ने कहा है, आप 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं.

PM Narendra Modi

पीएम मोदी

Varanasi Lok Sabha Election 2024: एक जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण को लेकर मतदान है. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जाएंगे. आज अंतिम चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार भी शाम तक थम जाएगा. तो वहीं वाराणसी के फर्स्ट टाइम वोटर्स (31,538) को पीएम मोदी की ओर से पत्र लिखकर उनसे 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर अपील की गई है. काशी में भाजपा कार्यकर्ता पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं को पीएम मोदी का लेटर दे रहे हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक वाराणसी क्षेत्र के बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ पीएम मोदी का ये पत्र बांटने में जुटे हुए हैं. उन्होंने इस पत्र को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट देने वालों को एक बधाई पत्र भी भेजा है जिसे वितरित किया जा रहा है. बता दें कि इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है. 6 चरणों के लिए मतदान हो चुका है और अब सातवें चरण का मतदान 1 जून हो है. तो वहीं 4 जून को रिजल्ट सामने आएगा.

ये भी पढ़ें-PM Modi Meditation: आज से विवेकानंद रॉक पर PM मोदी का शुरू होगा इतने घंटे का ध्यान, ये है पूरा शेड्यूल, तट पर नहीं जा सकेंगे आम लोग

जानें क्या लिखा है पत्र में?

इस बार वाराणसी में जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं, उनको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा है, “भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको बधाई. आज मैं पूरे गर्व और विश्वास के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं.” लेटर में आगे लिखा गया है कि “आप 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का यह अवसर एक सौभाग्य है जो राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी का गवाह बनेगा. लोकतंत्र न केवल शासन का एक रूप है बल्कि हमारी स्वतंत्रता की आधारशिला भी है.” पीएम मोदी ने आगे कहा है कि, “आप इस बात के साक्षी हैं कि पिछले 10 साल में वाराणसी ने किस तरह विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital