Delhi Excise Policy
Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों को 6 जुलाई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा. सिसोदिया को सीबीआई के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया था. साथ ही स्पेशल जज काबेरी बावेजा ने मामले में आरोप तय होने पर आगे की सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख तय की है.
हालही में सिसोदिया की ओर से सीबीआई और ईडी के मामले में दायर जमानत याचिका को दिल्ली हाइकोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि ट्रायल में देरी आरोपियों की वजह से हो रही है ना कि ईडी की वजह से. बता दें कि सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति घोटाला मामले में नीतियों में गड़बड़ी का आरोप में एफआईआर दर्ज है.
बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के संबंध में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच शुरू कर दी थी. गौरतलब है कि 22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का एलान किया था. 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें : धोखाधड़ी के मामले में ED ने कसा शिकंजा, नोएडा के GIP मॉल को किया अटैच, जानें अब क्या नहीं होगी लोगों की एंट्री?
नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब कारोबार से बाहर आ गई और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई. नई नीति के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी. हालांकि नई नीति शुरू से ही विवादों के घेरे में थी. जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो 28 जुलाई 2022 को सरकार ने अपनी शराब नीति को रद्द कर फिर से पुरानी पॉलिसी को लागू कर दिया.
26 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…