चुनाव

बंगाल में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में PM मोदी का बंगाली धोती में संबोधन, बोले- हो गया ‘पोरिबोरतोन’

BJP Bengal Victory 2026: 4 मई 2026 की शाम भारतीय राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ लेकर आई. पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के अगुवाई वाले एनडीए (NDA) की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे. उन्‍होंने यहां भाजपा की जीत पर संबोधन दिया.

बंगाली धोती में पीएम का ‘सांस्कृतिक’ संदेश

दिल्ली में जीत के जश्न के बीच पीएम मोदी एक खास अंदाज में नजर आए. वह पारंपरिक बंगाली स्टाइल में सिल्क की धोती और सफेद कुर्ता (पांजबी) पहनकर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. उनके गले में एक विशेष सूती दुपट्टा भी था, जिसे बंगाल की संस्कृति से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यालय में शंख ध्वनियों और “जय श्री राम” के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया.

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की जीत साधारण नहीं है. उन्होंने इसे जनता की ताकत की जीत बताया और कहा कि बंगाल में अब ‘सोनार बांग्ला’ का सपना सच होने की दिशा में कदम बढ़ेंगे. पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह गंगा बिहार से बंगाल की तरफ बहती है, वैसे ही जीत की यह लहर भी बिहार से होते हुए बंगाल पहुंची है.

कार्यकर्ताओं के संघर्ष को किया सलाम

पीएम मोदी ने विशेष रूप से बंगाल के उन जमीनी कार्यकर्ताओं का आभार जताया, जिन्होंने सालों तक हिंसा और संघर्ष का सामना किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह जीत उन पीढ़ियों के बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने बंगाल में परिवर्तन का सपना देखा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार बंगाल के हर नागरिक की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित रहेगी.

असम और पुदुचेरी में भी जीत का परचम

भाजपा ने सिर्फ बंगाल को ही नहीं जीता, बल्कि असम में भी अपनी सत्ता बरकरार रखी है. असम में ‘एंटी-इंकंबेंसी’ को मात देते हुए पार्टी ने फिर से बहुमत हासिल किया. वहीं पुदुचेरी में भी एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ गया है. पीएम मोदी ने इन दोनों राज्यों की जनता का भी आभार व्यक्त किया और इसे ‘सुशासन की राजनीति’ की जीत बताया.

इस चुनाव परिणाम ने कई दिग्गजों को चौंका दिया. तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी ‘टीवीके’ ने शानदार शुरुआत की और एमके स्टालिन की डीएमके को पीछे छोड़ दिया, खुद स्टालिन अपनी सीट हार गए. हालांकि केरल में पिनाराई विजयन अपनी सत्ता बचाने में सफल रहे, लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सत्ता का किला पूरी तरह ढह गया है.

यह भी पढ़िए: भाजपा ने बंगाल में पहना जीत का ताज…अब 21 राज्यों में राज! जानिए कैसे देश के सियासी नक्शे पर चढ़ा भगवा रंग

Bharat Express Desk

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

2 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

28 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago