चुनाव

मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रधानमंत्री Narendra Modi की नसीहत, विनम्र रहें और….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनके नेतृत्व वाली अगली सरकार में मंत्रियों के तौर पर रविवार को शपथ लेने वाले सभी नेताओं को नसीहत दी कि उन्हें विनम्र रहना चाहिए, क्योंकि आम लोग यही पसंद करते हैं. मोदी ने साथ ही उन्हें ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कभी कोई समझौता न करने की भी सलाह दी.

सूत्रों ने बताया कि नामित मंत्रियों से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा कि लोगों की उनसे काफी अपेक्षाएं हैं और सभी को इसे पूरा करना होगा.
मोदी ने रविवार शाम प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले ली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

प्रधानमंत्री के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार खटीक, के. राममोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह आदि ने मंत्री पद की शपथ ली.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार दोपहर हुई ‘चाय पार्टी’ में मंत्रिपरिषद के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपको जो भी काम सौंपा जाएगा, उसे ईमानदारी से करें और विनम्र रहें क्योंकि लोग उनसे प्यार करते हैं जो विनम्र होते हैं.’

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे यह भी कहा कि वे सभी सांसदों को सम्मान और गरिमा दें चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, क्योंकि उनमें से सभी को लोगों ने चुना है. उन्होंने कहा कि मनोनीत मंत्रियों को हमेशा विनम्र होना चाहिए और सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का सम्मान भी करना चाहिए. उन्होंने चाय पर नेताओं के साथ चर्चा में कहा, ‘आप ईमानदारी और पारदर्शिता से समझौता नहीं कर सकते.’

नेताओं को चाय पर बुलाते हैं पीएम

साल 2014 में मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तभी से यह एक परंपरा सी बन गई है कि मोदी मंत्रिपरिषद के गठन से पहले नेताओं को चाय पर बुलाते हैं, उनसे चर्चा करते हैं और उन्हें सलाह के साथ-साथ नसीहत भी देते हैं.

प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों में मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, बंडी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई अन्य नेता मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago