चुनाव

दिल्ली में पोस्टर वार, ‘AAP’ ने BJP से पूछा दूल्हा कौन? भाजपा ने दिया ये जवाब

Delhi Election: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है. रविवार को एक वीडियो पोस्ट कर आम आदमी पार्टी ने भाजपा से पूछा, ‘दूल्हा कौन है.’ इसके बाद भाजपा की ओर से भी पोस्टर जारी किया गया.

AAP ने शेयर किया वीडियो

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. 14 सेकंड के इस वीडियो में एक घोड़ा सजधज कर तैयार खड़ा है. वीडियो में पूछा जा रहा है कि बिना दूल्हे का घोड़ा किसका है. क्या यह घोड़ा भाजपा का है क्या. भाजपा का है तो दूल्हे का नाम बताएं.

वीडियो को कैप्शन दिया, “भाजपा वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है.”

इस वीडियो के जरिए आप सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठा रही है.

BJP ने जारी किया नया पोस्टर

आम आदमी पार्टी के वीडियो पर भाजपा ने भी नया पोस्टर जारी किया है. आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस पोस्टर में भाजपा ने कहा, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में दिल्ली की सत्ता को लेकर चुनावी जंग चल रही है. जहां आम आदमी पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारकर सरकार में वापसी करने का सपना देख रही है. वहीं, कई दशकों से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा इस बार आम आदमी पार्टी के सपनों को तोड़कर इतिहास रचने के लिए जमीनी स्तर पर उतर चुकी है.

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में दो पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायकों पर भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की समस्याओं का समाधान स्थाई सरकार ही कर सकती है, अस्थाई मुख्यमंत्री नहीं : अलका लांबा

खास बात यह है कि इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से टिकट दिया गया है. इस सीट पर केजरीवाल लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि, इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है. क्योंकि, इस सीट से चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित भी चुनाव लड़ रहे हैं. अब सबकी नजरें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा पर है. जिसे चुनाव आयोग बहुत जल्द कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

17 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

48 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago