देश

पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बच्चों के साथ साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन कर दिया है. इसके बाद पीएम ने क्यूआर कोड स्कैन कर ट्रेन का टिकट ले सफर भी किया. इस यात्रा में उनके साथ स्कूली बच्चे भी साथ दिखे.

बच्चों से की बातचीत

इस दौरान कुछ स्कूली बच्चों से बातचीत भी की. साथ ही बच्चों ने प्रधानमंत्री को तोहफे भी दिए. बच्चों ने अपने हाथ से बने पोस्टर और पेंटिंग पीएम मोदी को बड़े प्यार से भेंट किए.

बता दें कि नमो भारत ट्रेन के अतिरिक्त खंड के लोकार्पण से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि “दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज पहली बार जहां नमो भारत ट्रेन राजधानी में प्रवेश करेगी, वहीं दिल्ली मेट्रो के विस्तार सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा.”

साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 9 स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा यात्रियों के लिए ऑपरेशनल है. इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत कॉरिडोर का परिचालित खंड 55 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा, इसमें कुल 11 स्टेशन होंगे.

आज शाम से मिलेगी यात्रियों को ट्रेन

बता दें कि रव‍िवार शाम 5 बजे से ही नमो भारत ट्रेन हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी. दिल्ली से मेरठ की दिशा में पहले परिचालित स्टेशन, न्यू अशोक नगर स्टेशन, से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है. इस सेक्शन पर परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब नमो भारत ट्रेन के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ गया है.

40 मिनट में पूरा होगा सफर

यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे. अब तक 50 लाख से अधिक यात्री नमो भारत ट्रेनों द्वारा यात्रा का लाभ उठा चुके हैं. कॉरिडोर के बाकी बचे हुए सेक्शन, यानी न्यू अशोक नगर-सराय काले खां और मेरठ साउथ-मोदीपुरम में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

इस नए रूट में 13 किलोमीटर के सेक्शन में से 6 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है. जिसमें कॉरिडोर का एक प्रमुख स्टेशन, आनंद विहार शामिल है. यह पहली बार है जब नमो भारत ट्रेन भूमिगत सेक्शन में चलेगी.

तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क

बता दें कि भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है. अब देश में मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 1000 किमी तक पहुंच गई है. इस बड़े नेटवर्क के साथ, भारत अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है.

 

दिल्ली ने 2002 में अपनी मेट्रो यात्रा की शुरुआत की थी, जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली के लोगों को पहली मेट्रो दी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली वासियों को नई मेट्रो परियोजनाओं और नमो भारत का उपहार दे रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में इसका परिवर्तन और विस्तार अभूतपूर्व रहा है, खासकर 2014 के बाद से.

पिछले दशक में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना वृद्धि हुई है. मेट्रो नेटवर्क 2014 में केवल 248 किलोमीटर से बढ़कर अब 1000 किलोमीटर हो गया है.

देश के 23 शहरों में मेट्रो

आज 11 राज्यों के 23 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क है. 2014 में यह केवल 5 राज्यों और 5 शहरों में था. आज मेट्रो में प्रतिदिन एक करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं, जो 2014 के 28 लाख यात्रियों की तुलना में 2.5 गुना अधिक बढ़ोतरी है.

वहीं, मेट्रो ट्रेनें आज प्रतिदिन कुल 2.75 लाख किलोमीटर की यात्रा करती हैं, जो एक दशक पहले के रोजाना 86 हजार किलोमीटर का तीन गुना है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

7 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

20 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

25 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago