महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: कुम्भ मेले मे संतों ने लगाया मफिया अतीक अहमद का विवादित पोस्टर

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में एक विवादित पोस्टर लगा है, जिसमें कुख्यात माफिया अतीक अहमद का नाम और उसकी छवि को लेकर एक आपत्तिजनक संदेश दिया गया है. आपको बता दें कि इस पोस्टर में लिखा गया है, ‘अतीक का आतंक मुक्त प्रथम प्रयागराज महाकुंभ’, साथ ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया है. इस पोस्टर में अतीक अहमद की दो बड़ी तस्वीरें शामिल हैं, जिन पर क्रॉस का निशान बना हुआ है, जो उसकी नकारात्मक छवि को दर्शाता है.

पोस्टर में हत्यारोपियों की तस्वीरें

इस पोस्टर में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारोपियों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. इन हत्यारोपियों को पोस्टर में ‘देवदूत’ के रूप में चित्रित (Painted) किया गया है. हत्यारोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह की तस्वीरें भी पोस्टर में शामिल हैं. यह पोस्टर राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन द्वारा लगाया गया है और इसमें संगठन के कार्यकर्ता और कुछ साधु संत भी दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर, 2025 में आयोजित होगा महाकुंभ मेला

सोशल मीडिया पर हंगामा

सोशल मीडिया पर इस पोस्टर के वायरल होने के बाद महाकुंभ मेले में इस पर चर्चा हो रही है. पोस्टर में अतीक अहमद और उसके हत्यारोपियों को लेकर बेहद संवेदनशील संदेश दिया गया है, जिसे कई लोग विवादित और असंवेदनशील मान रहे हैं. इस पोस्टर के लगे होने से महाकुंभ के माहौल में खलबली मच गई है और इसकी गंभीर प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं.

पुलिस कार्रवाई

पोस्टर को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. महाकुंभ के एसएसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पोस्टर को तुरंत हटा दिया गया. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस पोस्टर को लेकर जांच कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह के संदेश से समाज में विवाद और तनाव न बढ़े. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित कदम उठा रही हैं.

विशाल तलवार

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

57 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

1 hour ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago