चुनाव

क्या अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा? लगा दिए गए पोस्टर, स्मृति ईरानी ने साधा निशाना, Video

Amethi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है. हालांकि इसी बीच अमेठी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कई जगहों पर प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगे हुए हैं.

खबर सामने आ रही है कि अमेठी से लोगों ने वाड्रा के चुनाव लड़ने की मांग की है. तो दूसरी ओर राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साध रहीं भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता को उनसे सावधान रहने को कहा है.

बता दें कि 26 अप्रैल को लोकसभा के दूसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने गढ़ अमेठी और रायबरेली से किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. हालांकि वाड्रा को लेकर वायरल हुए ताजा वीडियो ने यूपी की सियासत को गर्म कर दिया है. कहा जा रहा है कि हो न हो कांग्रेस वाड्रा के नाम पर फैसला ले सकती है. हालांकि स्थानीय कांग्रेस नेता चाहते हैं कि अमेठी से राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को, आज थम जाएगा प्रचार का शोर, इन राज्यों में डाले जाएंगे वोट

वाड्रा को अमेठी से उतारने की मांग

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बुधवार की सुबह एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वीडियो के साथ बताया गया है कि, ‘अमेठी और गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग की गई है.’

इसी के बाद से इन पोस्टरों ने फिर से वाड्रा के अमेठी से उतरने की खबर को हवा दे दी है क्योंकि पिछले दिनों रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब मीडिया को देते हुए कहा था कि केवल अमेठी ही नहीं पूरे देश से राजनीतिक पुकार आ रही है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं.

उन्होंने ये भी कहा था कि अमेठी से बात ज्यादा इसलिए उठ रही है, क्योंकि मैंने 1999 से वहां लोगों के बीच प्रचार किया. इसी के साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा था कि स्मृति ईरानी को सांसद बनाने की जो भूल अमेठी के लोगों से हुई है, उससे वह अब आगे बढ़ना चाहते हैं. अमेठी के लोग मुझे भारी बहुमत से जिताएंगे. इसी के साथ ही वाड्रा ने ये भी कहा था कि स्मृति ईरानी ने संसद में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया और बेबुनियाद आरोप लगाए.

स्मृति ईरानी ने बोला हमला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वाड्रा पर ताजा हमला बोलते हुए कहा है, ‘एक बात चिंता की है कि राहुल गांधी को कुछ पता हो या नहीं, लेकिन उनके जीजा को जगदीशपुर का पता है. जगदीशपुर के लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है अगर उनके जीजा को जगदीशपुर पता है तो हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति को अब अपनी संपत्ति के कागजात छुपाने की जरूरत है.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago