चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण के चुनाव में हेमामालिनी, अरुण गोविल और राहुल गांधी सहित इन हस्तियों की किस्मत कैद होगी EVM में, धड़कनें तेज

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल हो चुकी है. देश भर में सात चरण में मतदान होगा. दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 89 सीट पर शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इसलिए आज (24 अप्रैल) शाम को चुनाव प्रचार भी थम जाएगा. तो वहीं देश के उन दिग्गजों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं, जिनकी किस्मत दूसरे चरण के दौरान EVM में कैद होगी.

बता दें कि दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मथुरा से भाजपा की दो बार की सांसद हेमा मालिनी, बीजेपी के प्रह्लाद जोशी, ओम बिरला और मेरठ से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल, नवनीत कौर राणा, महेश शर्मा की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद होगी. तो वहीं कांग्रेस का ब्रांड फेस राहुल गांधी और शशि थरूर की भी किस्मत ईवीएम मशीन में कैद होगी.

मालूम हो कि जहां शशि थरूर तिरुवनंतपुरम तो वहीं राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल गांधी यहां से वर्तमान में भी सांसद हैं. बता दें कि भाजपा ने अमरावती से नवनीत कौर राणा पर भरोसा जताया है तो वहीं गौतम बुद्ध नगर सीट पर महेश शर्मा को टिकट दिया है. तो वहीं धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी को टिकट दिया है. कोटा से बीजेपी की ओर से ओम बिरला चुनावी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें-Elections-2024: पश्चिम बंगाल की इस सीट पर टल सकता है चुनाव! कलकत्ता HC ने चुनाव आयोग से की ये अपील, कहा-“इन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं…”

जानें पिछले चुनाव के दूसरे चरण कैसा था मुकाबला

पिछले लोकसभा चुनाव (2019) के दूसरे चरण के मतदान में 89 सीटों पर वोट पड़े थे, जिसमें से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत का झंडा लहराया था. NDA के सहयोगी दलों के हिस्से में 8 सीटें आई थीं तो वहीं कांग्रेस के 21 सांसदों ने जीत हासिल की थी. इसके अलावा अन्य शेष सीटों पर CPM, BSP और अन्य ने जगह बनाई थी.

पिछले लोकसभा चुनाव की खास बात ये थी कि कांग्रेस ने केरल में भारी संख्या में वोट हासिल कर बड़ी सफलता पाई थी. यहां पर कांग्रेस की सहयोगी UDF ने 20 में से 19 सीटों पर फतह हासिल की थी तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर कब्जा किया था.

बिहार में 4 सीटों पर JDU और एक पर BJP ने कब्जा जमाया था. ऐसे में इस बार के दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के लिए कड़ी परीक्षा भी होगी, क्योंकि असम की 3 सीटों पर BJP तो दो पर कांग्रेस है. इसके अलावा राजस्थान और त्रिपुरा जैसी सीटें भी भाजपा के ही हिस्से में है.

दूसरे चरण के तहत इन राज्यों में जाएंगे वोट

असम की पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसी तरह बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में तीन, जम्मू-कश्मीर में एक कर्नाटक में 14, केरल में 20, मध्य प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 8, राजस्थान में 13, त्रिपुरा में एक, उत्तर प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर चुनाव होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago