चुनाव

एक Click पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: ‘चोर कभी नहीं कहता, वो चोर है’- भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

Election 2024: लोकसभा चुनाव के कई चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 24 मई की 10 बड़ी खबरें –

चुनाव आयोग की चेतावनी के बाद ‘सेल’ के बोकारो प्लांट ने कर्मियों को मतदान के लिए दी सवैतनिक छुट्टी

निर्वाचन आयोग की सख्त चेतावनी के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोकारो स्थित प्लांट के प्रबंधन ने अपने कर्मियों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा कर दी है। बोकारो राज्य के गिरिडीह संसदीय सीट के अंतर्गत आता है। यहां लोकसभा चुनाव के छठे फेज के तहत 25 मई को मतदान होना है। लेकिन, बोकारो स्थित सेल के प्लांट प्रबंधन ने मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने से मना कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संज्ञान लेते हुए बोकारो स्टील प्लांट के महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया।

‘दक्षिण में बीजेपी साफ, उत्तर में हाफ’, कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दावा किया कि बीजेपी का सफाया तय है। पांच चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद बीजेपी की हार की तस्वीर साफ हो चुकी है। वहीं इंडिया गठबंधन का विजयी होना तय है। उन्होंने कहा, “चार सौ से ज्यादा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं और कल शेष 58 सीटों पर मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद ही यह साफ हो चुका था कि दक्षिण भारत में जहां बीजेपी साफ है, वहीं उत्तर, पश्चिम और पूर्व में बीजेपी हाफ है। हमें राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले विभिन्न लोगों से यह जानकारी मिल रही है कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहद शानदार होगा। हम भारी मतों के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।“

आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को जेल भेजने का बदला वोट से लेगा झारखंड : खड़गे

झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अंग्रेजी हुकूमत की तरह जल, जंगल, जमीन के अधिकारों पर प्रहार किया है। यूपीए सरकार ने वनों की सुरक्षा के लिए जो वन अधिकार कानून बनाया था, उसे इन्होंने बदल डाला। उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने के लिए सीधे-सीधे पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन्हें लगा कि आदिवासी सीएम को अंदर कर झारखंड में चुनाव जीत लेंगे, लेकिन यहां की जनता उन्हें वोट से करारा जवाब देगी। वह आदिवासी नेता के अपमान का बदला लेगी।

आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग ने झारखंड भाजपा और कांग्रेस विधायक इरफान को चेताया

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने झारखंड प्रदेश भाजपा, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को चेतावनी दी है। आयोग ने इन्हें नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने को कहा है। भाजपा पर झारखंड में चौथे और पांचवें चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर मानक मतदाता पर्ची की जगह ‘अबकी बार 400 पार’ नारा के साथ फोटो, चुनाव चिह्न आदि के साथ मतदाता पर्ची वितरण का आरोप है। इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज है। इसी तरह कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 17 मई को किए गए एक पोस्ट को आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

नाना पटोले ने कहा, भगवान श्रीराम का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा और पीएम मोदी को एक बार फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 4 जून के बाद पीएम मोदी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 20 मई को कहा था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। इस पर नाना पटोले ने कहा कि वे अब कुछ भी बोल सकते हैं। भाजपा वाले भगवान से भी बड़े हो गए हैं, इसलिए इसके बारे में कोई बात ही नहीं करनी।

‘चोर कभी नहीं कहता, वो चोर है’, अरविंद केजरीवाल पर भाजपा का बड़ा आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शराब घोटाला मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही स्वीकार कर लिया कि उनके पास शराब घोटाला मामले में कोई सबूत नहीं है। केजरीवाल के इस बयान पर अब दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेसवार्ता में यह स्वीकार किया कि वो एक अनुभवी चोर हैं। ये मामला कोर्ट में है। केजरीवाल अभी अंतरिम जमानत पर हैं। कुछ दिनों बाद वो न्यायिक हिरासत में जाएंगे। ऐसा कौन-सा चोर होगा, जो कहेगा, मैंने चोरी की।”

भगवाधारी संन्यासियों पर की गई टिप्पणी ममता बनर्जी की ‘राजनीतिक मृत्यु’ का बनेगा कारण : जितेंद्रानंद सरस्वती

रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम संघ और इस्कॉन के संतों के खिलाफ अपनी टिप्पणियों पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा की गई आलोचना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संत समाज के निशाने पर आ गई हैं। इस मामले पर अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से जिस प्रकार की अवांछित टिप्पणी भारत सेवाश्रम संघ, रामकृष्ण मिशन समेत सनातन हिंदू धर्म के भगवाधारी संन्यासियों के ऊपर की गई, वह ममता बनर्जी की ‘राजनीतिक मृत्यु’ का कारण बनेगा।

कर्नाटक के गृह मंत्री ने ‘उड़ता बेंगलुरु’ टिप्पणी के लिए की राज्य भाजपा प्रमुख की आलोचना

राज्य भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र की ‘उड़ता बेंगलुरु’ टिप्पणी के लिए कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को उनकी आलोचना की। परमेश्वर ने कहा कि सरकार कर्नाटक को नशा मुक्त राज्य घोषित कर चुकी है। गृह मंत्री ने कहा,“राज्य सरकार द्वारा ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ‘उड़ता बेंगलुरु’ जैसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए। इससे बेंगलुरु की छवि खराब होती है।”

चार जून के बाद विपक्ष की हालत ‘दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा’ होगी : ब्रजेश पाठक

उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में दो पक्षों के बीच लडाई हो रही है। एक पक्ष कारसेवकों पर गोली चलाने वाले हैं तो दूसरा पक्ष राम मंदिर बनाने वाला है. उन्होंने कहा कि चुनाव में विपक्ष की जमानत जब्त हो जाएगी। विपक्ष के पास न नेता, न नियति, न नीति, न नेतृत्व है। विपक्ष एजेंडा विहीन और भ्रष्टाचारियों का समूह है। जो केवल सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। चार जून के बाद सब अलग-अलग हो जाएंगे। दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा, यही विपक्ष की हालत होने वाली है।

लेफ्ट जीता तो फिर नक्सलवाद आ जाएगा, ये केवल बंदूक की भाषा समझते हैं : अमित शाह 

बिहार के आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आरा से भाकपा (माले) जीत गया तो नक्सलवाद फिर आ जाएगा। लेफ्ट वाले केवल बंदूक की भाषा समझते हैं। आपके पास दो विकल्प हैं, एक तरफ जंगलराज वाले भ्रष्टाचारियों का गठबंधन हैं और दूसरी तरफ पारदर्शिता से गरीब कल्याण करने वाली मोदी सरकार है। अमित शाह ने विपक्ष को घेरते हुए लोगों से पूछा कि आपको लालू का जंगलराज चाहिए या मोदी का गरीब कल्याण।

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

45 seconds ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

3 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

11 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

18 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

24 minutes ago

NEET PG 2027: अब पर्सेंटाइल का झंझट खत्म! नीट पीजी 2027 में ऑल इंडिया रैंक से तय होंगे दाखिले, जानें क्या बदला

NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…

25 minutes ago