चुनाव

सपा के इस फॉर्मूले ने बीजेपी को यूपी में दिया तगड़ा झटका, अखिलेश बोले- जनता ने देश को नई राह दिखाई

Samajwadi Party Win 37 Seat: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का उम्दा प्रदर्शन करने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनता का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है.

ये पीडीए और इंडिया ब्लॉक की जीत- अखिलेश

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ”जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है. ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है. उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं. ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है. ये इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता की जीत है. सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!”

37 सीटों पर सपा ने दर्ज की जीत

लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन बहुत उम्दा रहा है. जनता ने 5 सीटों वाली पार्टी को करीब तीन दर्जन के करीब लाकर खड़ा कर दिया. भाजपा के सामने सबसे पूर्ण बहुमत बनने में पार्टी सबसे बड़ा रोड़ा बन गई.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव में बसपा का नहीं खुला खाता, उत्तर प्रदेश में भी एक सीट नहीं जीत पाई पार्टी

अखिलेश यादव के जिस पीडीए फार्मूले को भाजपा नेताओं ने बहुत महत्व नहीं दिया था, सपा के लिए वही सबसे बड़ा हथियार बनता गया. जातीय फॉर्मूले को दुरुस्त करके आज यूपी में सबसे ज्यादा सांसद वाली पार्टी बन गई है. संसदीय चुनावों में पार्टी का यह अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

38 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

51 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago