फोटो-सोशल मीडिया
UP Assembly by-Elections: लोकसभा चुनाव-2024 के साथ ही यूपी की चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा नेतृत्व वाले एनडी को सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी है और भाजपा के मुंह से महत्वपूर्ण सीट छीन ली है. चार सीटों पर हुए उपचुनाव में दो सीटों पर भाजपा और दो पर सपा ने कब्जा किया है. दुद्धी (सोनभद्र) सीट सपा ने भाजपा से छीन ली तो वहीं बलरामपुर की गैंसड़ी सीट पर सपा का पहले से कब्जा बरकरार था.
इसके अलावा शाहजहांपुर की ददरौल और लखनऊ पूर्वी पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है. लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी. उपचुनाव में भाजपा ने यहां ओपी श्रीवास्तव पर दांव लगाया.
इंडिया गठबंधन की ओर से यहां से कांग्रेस के मुकेश चौहान मैदान में थे. इस सीट पर वर्ष 2017 और 2022 में भाजपा से आशुतोष टंडन ही जीते थे. इस बार ओपी श्रीवास्तव ने यह सीट जीत ली. बता दें कि उनको लखनऊ पूर्वी से 142948 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के मुकेश चौहान को 89061 मिले हैं. वहीं ददरौल सीट से भाजपा के अरविंद सिंह को 105972 वोट मिले और सपा के अवधेश कुमार वर्मा को 89177 वोट मिले हैं.
बलरामपुर की गैंसड़ी सीट पर सपा के राकेश यादव को 87120 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा के शैलेश उर्फ शैलू को 77683 मत मिले. दुद्धी (सोनभद्र) से सपा के विजय सिंह को 82787 वोट मिले वहीं भाजपा के श्रवण गौड़ को 79579 मत मिले.
ददरौल सीट भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद खाली हो गई थी. इसके बाद पार्टी ने उनके बेटे अरविंद सिंह को मैदान में उतार. इंडिया गठबंधन ने उनके सामने बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे अवधेश वर्मा पर दांव लगाया.
वहीं गैंसड़ी सीट सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन से खाली हुई थी. यहां सपा ने डॉ. शिव प्रताप के बेटे राकेश कुमार यादव पर दांव लगाया था. भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू को मैदान में उतारा.
दुद्धी के भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दुष्कर्म मामले में सजा होने और अदालत से अयोग्य ठहराने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ. भाजपा ने संघ से जुड़े श्रवण गोंड पर तो सपा ने सात बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड पर दांव लगाया था.
-भारत एक्सप्रेस
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…