चुनाव

‘जब बने थे तब क्या किया था?’ तेजस्वी पर श्रेयसी सिंह का तीखा हमला, बोलीं- बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार

Shreyasi Singh Attacks On Tejashwi: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है. इस पर जमुई की भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बधाई, लेकिन जब उन्हें पहले 17 महीने का मौका मिला था, तब उन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या किया था?

श्रेयसी सिंह ने जमुई शहर के शाहपुर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जनता अब नारों और वादों से भ्रमित नहीं होगी, बल्कि विकास और स्थिर नेतृत्व को चुनेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को मतगणना के बाद पुनः एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है एनडीए

श्रेयसी सिंह ने कहा कि विपक्ष चाहे जितने दावे करे, लेकिन एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है. आज भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और कल भी वही रहेंगे. बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी.

एनडीए के प्रत्याशी किसी से डरने वाले नहीं

उन्होंने विपक्ष के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनडीए के प्रत्याशी किसी से डरने वाले नहीं हैं. हम लोग मजबूती से मैदान में हैं और विकास की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है.

अशोक गहलोत के बयान पर श्रेयसी का पलटवार

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान पर श्रेयसी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार रोजगार को लेकर लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले 7,000 लैंड बैंक थे, अब 15,000 हो चुके हैं. सरकार उद्यमियों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है. 2020 में दस लाख सरकारी नौकरियां दी गई थीं, जबकि 36 लाख लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला. हमारा लक्ष्य एक करोड़ रोजगार देने का है.

ये भी पढ़ें- ट्रंप का फिर से बड़ा दावा, कहा- भारत-पाक युद्ध को फोन कॉल और व्यापार की बात से रोका

महागठबंधन द्वारा जीविका दीदियों को स्थायी करने और 30 हजार मासिक वेतन देने के वादे पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार की महिलाएं अब जागरूक हैं, उन्हें कोई लुभा नहीं सकता. महिला सशक्तीकरण के लिए जितना काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago