Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप का फिर से बड़ा दावा, कहा- भारत-पाक युद्ध को फोन कॉल और व्यापार की बात से रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को एक फोन कॉल और व्यापार समझौते की चेतावनी से रोक दिया था.

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक कार्यक्रम में बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को सिर्फ एक फोन कॉल और व्यापार समझौते की बात से रोक दिया था. ट्रंप ने कहा कि उस वक्त दोनों देश युद्ध के लिए तैयार थे, सात विमान गिराए जा चुके थे और हालात काफी तनावपूर्ण थे.

ट्रंप का फिर बड़ा दावा?

ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के नेताओं को फोन किया और साफ कहा कि अगर युद्ध जारी रहा तो अमेरिका कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा. जब उनसे पूछा गया कि युद्ध और व्यापार का क्या संबंध है, तो ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि इसका बहुत गहरा संबंध है. क्योंकि दोनों देश परमाणु शक्ति हैं और अगर युद्ध होता है तो उसका असर वैश्विक व्यापार और शांति पर पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि उनके इस सख्त संदेश के 24 घंटे बाद उन्हें फोन आया और बताया गया कि युद्ध नहीं होगा. ट्रंप ने इसे अपनी कूटनीतिक सफलता बताया और कहा कि व्यापार की वजह से उन्होंने एक संभावित परमाणु आपदा को टाल दिया.

ये भी पढ़े-डोनाल्ड ट्रंप का दावा, मिडिल ईस्ट, हमास को नियंत्रित करने के लिए गाजा में भेजना चाहता है सेना

हालांकि इस दावे की पुष्टि भारत या पाकिस्तान की तरफ से नहीं हुई है लेकिन ट्रंप ने इसे अपने कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया है. उनका कहना है कि व्यापार सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि शांति का भी एक अहम जरिया बन सकता है.

राष्ट्रपति ट्रंप की पीएम मोदी से फोन पर बातचीत

राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत करते हुए एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा,

“हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read