चुनाव

लोकसभा चुनाव में इतने हजार ट्रांसजेंडर वोटर्स करेंगे मतदान, जानिए किस राज्य में नहीं है एक भी किन्नर मतदाता

Lok Sabha Election 2024: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 48,000 से अधिक ट्रांसजेंडर मतदाता मतदान कर सकेंगे. 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने शनिवार यानी कि 16 मार्च को घोषणा की. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के अनुसार 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं.

कहां कितने ट्रांसजेंडर मतदाता?

राजीव कुमार ने कहा, ‘‘97 करोड़ मतदाताओं में से 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं.’’ साल 2019 के लोकसभा चुनावों में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 39,075 थी, जिनमें से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में (7,797), तमिलनाडु में (5,793) और कर्नाटक में (4,826) ट्रांसजेंडर मतदाता थे. अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, गोवा, लक्षद्वीप, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां कोई ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं है.

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कोई मतदाता पीछे न छूटे के सिद्धांत का पालन करने के लिए चुनावी प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के आवश्यक प्रयास किए गए हैं.

ट्रांसजेंडर मतदाता में हुई बढ़ोतरी

साल 2019 के आम चुनावों पर आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मतदाता सूची में ट्रांसजेंडरों का नाम दर्ज करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती रही है. ट्रांसजेंडरों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कई उपाय अपनाए गए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है.’’

यह भी पढ़ें- ‘ये डर है या ईवीएम’, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने खड़े किए सवाल, कहा- 5 चरणों में चुनाव क्यों?

कुल 543 लोकसभा सीट के लिए मतदान सात चरणों में होंगे. इसकी शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों के लिए मतदान के साथ होगी. मतों की गिनती चार जून को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago