Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘ये डर है या ईवीएम’, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने खड़े किए सवाल, कहा- 5 चरणों में चुनाव क्यों?

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया.

Lok Sabha Election 2024

उद्धव ठाकरे और शरद पवार

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि महाविकास आघाडी (एमवीए) इसके लिए तैयार है. हालांकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र-पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र में पांच चरण. आखिर भाजपा ऐसा क्या करने की कोशिश कर रही है? ये डर है या ईवीएम.’’

“…और लोकतंत्र का त्योहार घोषित हो गया”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग 400 से अधिक सीटें जीतेगा. वरिष्ठ भाजपा नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘…और लोकतंत्र का त्योहार घोषित हो गया. चार जून 2024 को 400 से अधिक सीटें.’’ महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं जो उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट के बाद सबसे अधिक है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Date 2024: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 4 जून को मतगणना और नतीजे

एमवीए में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र-पवार) शामिल हैं. इसका मुकाबला सत्तारूढ़ गठबंधन से है. जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार की राकांपा शामिल है.

“निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करे”

राउत ने कहा, हम केवल इतना चाहते हैं कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करे.महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव होने के बारे में पूछे जाने पर, राउत ने कहा कि मौजूदा शासन के तहत कई नई चीजें हो रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘एमवीए कल (17 मार्च) मुंबई में रैली के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा.’’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital