सांकेतिक तस्वीर
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत राज्य में शनिवार को फिर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने रेत माफियाओं से जुड़े ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.
सूत्रों ने बताया कि भोजपुर जिले के आरा शहर के आसपास छापेमारी की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि एक कारोबारी और उससे जुड़े कुछ लोगों के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं. केंद्रीय एजेंसी ने पिछले हफ्ते इस मामले में सुभाष यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़ा है.
ईडी का मामला बिहार पुलिस की ओर से ‘ब्रॉडसंस कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज 20 FIR के बाद सामने आया है. इन FIR में आरोप लगाया गया है कि वे ई-चालान का उपयोग किए बिना रेत के अवैध खनन और बिक्री में लिप्त थे.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में इतने हजार ट्रांसजेंडर वोटर्स करेंगे मतदान, जानिए किस राज्य में नहीं है एक भी किन्नर मतदाता
बिहार में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता राधा चरण साह, उनके बेटे कन्हैया प्रसाद और ब्रॉडसन कमोडिटीज के निदेशकों मिथिलेश कुमार सिंह, बबन सिंह और सुरेंद्र कुमार जिंदल को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था और वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं.
उनके खिलाफ नवंबर 2023 में पटना की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…