चुनाव

…तो इसलिए पीएम मोदी ने दिया 400 पार का नारा, प्रधानमंत्री ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. अभी चार चरणों की वोटिंग बची हुई है. तीसरी बार सत्ता में प्रचंड जीत के साथ वापसी को लेकर पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया है. पीएम मोदी के इस नारे को हकीकत में बदलने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. खुद प्रधानमंत्री मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं.

PM Modi ने दिया है 400 पार का नारा

पीएम मोदी ने 400 सीटों को जीतने का लक्ष्य क्यों रखा है, उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह बताते हुए इंडिया अलायंस पर हमला बोला. पीएम मोदी ने धार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बताया कि बीजेपी को 400 सीटें क्यों जरूरी हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि “मोदी आप से 400 सीटें इसलिए मांग रहा है-

• ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं.
• ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दें.
• ताकि अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी, ताला न लगा दे.
• ताकि कांग्रेस देश की खाली जमीन, खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे.
•ताकि एससी/एसटी/ओबीसी को मिले ​आरक्षण पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए डाका न डाले.
• ताकि कांग्रेस अपने वोट बैंक की सभी जातियों को रातोंरात ओबीसी न घोषित कर दे.”

पिछली बार सरकार ने क्या किया?

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने पिछली बार जो जनादेश दिया था. उसी ताकत की बदौलत जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया. एससी/एसटी के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाने के लिए किया.एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया. महिला आरक्षण कानून लाने में किया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: ‘पाकिस्तान तो संभाल नहीं पा रहे हैं और अमेठी…’, पाक नेता के साथ ही राहुल गांधी को भी स्मृति ईरानी ने सुनाई खरी-खरी

कांग्रेस पर पीएम का हमला

पीएम ने कहा, कांग्रेस के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गईं, तो वो संविधान बदल देगा. ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है. अरे, इनको पता होना चाहिए कि 2014 से 2019 और 2019 से 2024 मोदी के पास NDA और NDA+ के रूप में 400 सीटों का समर्थन तो था ही.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago