देश

एक साथ छुट्टी पर गए 300 कर्मचारी, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 78 उड़ानें रद्द, जानें, क्या है वजह

एयर इंडिया एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के 300 कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं. जिसकी वजह से 78 उड़ानें रद्द हो गई हैं.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम क्षण में चालक दल के अनेक सदस्यों के बीमार होने की सूचना मिलने के कारण उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द किया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों द्वारा बीमार होने की सूचना दिए जाने के कारणों को समझने के लिए कंपनी उनसे बातचीत कर रही है और टीम सक्रियता से इस मुद्दे का समाधान कर रही है.

सूत्रों ने बताया कि चालक दल के अनेक सदस्यों ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में बीमार होने की सूचना दी है.

पिछले कुछ समय से, खासतौर पर एआईएक्स कनेक्ट (पूर्ववर्ती एयरएशिया इंडिया) के एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसके चालक दल के कुछ सदस्यों में असंतोष व्याप्त है.

सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सोमवार शाम से कई विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना देना शुरू कर दिया और चालक दल के सदस्यों की पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से कोच्चि, कालीकट तथा बेंगलुरू समेत अनेक हवाईअड्डों पर कई उड़ान रद्द कर दी गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago