चुनाव

“अगर नरेंद्र मोदी PM बने तो सिर मुंडवा लूंगा”, सोमनाथ भारती बोले- प्रधानमंत्री के डर से Exit Poll में उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे

AAP Leader Somnath Bharti: लोकसभा चुनाव के बाद अलग-अलग दिखाए गए एग्जिट पोल्स में एक बार फिर से एनडीए की प्रचंड जीत होती हुई दिखाई दे रही है. जिसको लेकर बीजेपी गदगद है. वहीं विपक्ष में अभी से निराशा दिखाई दे रही है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने बड़ा दावा किया है. सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस (इंडिया) केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा.

एग्जिट पोल में एनडीए की जीत

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को आए कई एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. नई दिल्ली लोकसभा सीट से ‘आप’ उम्मीदवार भारती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे.

मोदी पीएम बने तो सिर मुंडवा लूंगा- भारती

भारती ने कहा, “अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा. मेरी बात याद रखना . चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.” उन्होंने कहा, “विपक्षी गठबंधन इंडिया को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी. मोदी के डर के कारण एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे हैं. इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना होगा. लोगों ने भाजपा के खिलाफ भारी मतदान किया है.”

यह भी पढ़ें- ‘राजघाट, पार्टी दफ्तर और फिर तिहाड़’, केजरीवाल आज वापस जाएंगे जेल, चुनाव प्रचार के लिए कोर्ट ने दी थी अंतरिम जमानत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘इंडिया’ के नेताओं की बैठक के बाद केजरीवाल ने दावा किया कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक विपक्षी गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर विजयी रहेगा. उन्होंने कहा, “इंडिया’ एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है.” अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को केवल 220 सीटें मिलेंगी जबकि राजग को 235 सीटें मिलेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

18 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

21 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago