सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election-2024: देश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सातों चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. अब 4 जून को होने वाली वोटों की गिनती की ओर सभी की नजर है. बता दें कि सातवें चरण की वोटिंग कल यानी 1 जून को हुई थी. इस दौरान यूपी- पंजाब की 13-13, बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर वोटिंग हुई थी. तो इसी के साथ ही ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों व हिमाचल विधानसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हुई थी.
बता दें कि शनिवार यानी 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के तहत सात राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस दौरान 62.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया तो वहीं अंतिम दौर के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही 904 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाई है. बता दें कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सातों चरणों में कुल 64.98 प्रतिशत मतदान हुआ है जो कि 2019 के चुनाव मतदान प्रतिशत से कुछ कम है. बता दें कि तब चुनाव में सभी चरणों में 67.4 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
ये भी पढ़ें-PM Modi Meeting: एग्जिट पोल के बीच PM मोदी ने बुलाईं ताबड़तोड़ 7 बैठकें, देश के इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बता दें कि चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा देखने को मिली है. सातवें चरण के मतदान के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई तो वहीं इससे पहले भी भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया था तो वहीं एक टीएमसी कार्यकर्ता की भी हत्या की खबर सामने आई थी. तो वहीं मतदान के दौरान भाजपा ने सत्तारूढ़ दल टीएमसी पर चुनाव में गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया था. हालांकि इस दौरान पुलिस ने हालात को काबू में किया. वहीं अब 4 जून पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इस दिन वोटों की गिनती होगी. हालांकि एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की फिर से सरकार बनने का दावा किया जा रहा है.
पहला 66.14%
दूसरा 66.71%
तीसरा 65.68%
चौथा 69.16%
पांचवां 62.20%
छठा 63.37%
सातवां 62.36%
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…