चुनाव

एसआईटी करेगी पूर्व केंद्रीय मंत्री पर फायरिंग मामले की जांच, पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज की FIR, हमले में बाल-बाल बचे थे रामकृपाल यादव

Bihar Firing Case: बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के काफिले पर शनिवार को हुई फायरिंग के मामले में दर्ज प्राथमिकी में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है. इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. निवर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम मसौढ़ी इलाके में उन पर फायरिंग की गई और एक समर्थक का सिर फोड़ दिया गया.

9 लोगों पर FIR दर्ज

पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने बताया कि इस मामले में सांसद यादव के लिखित बयान पर FIR दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. FIR में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

काफिले पर हुई फायरिंग

दरअसल, तिनेरी गांव के पास एक मतदान केंद्र पर स्थानीय विधायक रेखा देवी के जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था. इसके बाद आरोप है कि RJD समर्थकों ने मुखिया रीना कुमारी के पति शशि शर्मा पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की गई. बताया जाता है कि सांसद मुखिया के पति को देखने के लिए जा रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई.

बता दें कि इससे पहले सारण लोकसभा क्षेत्र में भी राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के एक बूथ पर जाने के बाद हंगामा हुआ था, जिसके बाद हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो लोग जख्मी हो गये थे. पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव का मुकाबला आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव की बेटी मीसा भारती से है.

यह भी पढ़ें- “अगर नरेंद्र मोदी PM बने तो सिर मुंडवा लूंगा”, सोमनाथ भारती बोले- प्रधानमंत्री के डर से Exit Poll में उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे

इधर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निखिल आनंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पर हुए हमले को सुनियोजित साजिश बताते हुए उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago