सपा प्रमुख अखिलेश यादव.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 6 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. जिसमें आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, जालौन से नारायण दास अहिरवार, गौतमबुद्धनगर से डॉ महेंद्र नागर, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे को टिकट गया दिया है. वहीं मिश्रिख से सपा ने इस बार अपना प्रत्याशी बदलते हुए मनोज कुमार राजवंशी पर भरोसा जताया है.
मिश्रिख सीट से 2019 में सपा ने रामपाल राजवंशी को टिकट दिया था. अब इस बार पार्टी ने मनोज कुमार राजवंशी को चुनावी मैदान में उतारा है. अब तक सपा उत्तर प्रदेश की 42 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है. इससे पहले सपा 5 लिस्ट जारी कर चुकी है.
इससे पहले 15 मार्च को सपा ने चौथी लिस्ट जारी की थी, जिसमें समाजवादी पार्टी ने बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी, लालगंज से दरोगा सरोज का नाम को टिकट दिया गया था. वहीं भदोही सीट टीएमसी को सपा ने दी है. जिसपर टीएमसी के ललितेशपति त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी दी. देश में 7 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. 1 जून को सातवें यानी कि आखिरी चरण का मतदान होगा. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
मालूम हो कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव सात चरण में कराए गए थे. पिछली बार इसको लेकर 10 मार्च को चुनाव आयोग ने डेट की घोषणा की थी. पिछली बार पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. परिणाम 23 मई को आए थे. 2019 में हुए चुनाव के समय देश में 91 करोड़ से अधिक मतदाता थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…